ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किरण देवजी के नेतृत्व में भाजपा के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट उपलब्धि :दक्ष वैद्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

किरण देवजी के नेतृत्व में भाजपा के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट उपलब्धि :दक्ष वैद्य

By Om Prakash Verma
Published: December 15, 2024
Share
किरण देवजी के नेतृत्व में भाजपा के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट उपलब्धि :दक्ष वैद्य
किरण देवजी के नेतृत्व में भाजपा के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट उपलब्धि :दक्ष वैद्य
SHARE

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष से भेंट कर रखी युवाओं के हक की मांग
भिलाई। भाजपा युवा नेता हिन्द सेना समाजसेवी संगठन छात्र ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भेंटकर,उन्हें भाजपा के सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी और सत्ता एवं संगठन में युवाओं की भागीदारी को लेकर उनसे विस्तृत चर्चा की। लॉ स्टूडेंट दक्ष वैद्य ने युवाओं की भागीदारी की बढ़ाने की वकालत पुरजोर ढंग से की।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने श्री देव को अपनी शिक्षा,भाजपा में अपनी सक्रियता एवं हिन्द सेना छात्र ब्रिग्रेड के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान में मिली बेमिसाल उपलब्धि के लिए किरण देवजी को बधाई दी। दक्ष वैद्य ने कहा कि हमारी पार्टी को यह बड़ी कामयाबी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन और आपके कुशल नेतृत्व एवं प्रदेश भर के समर्पित कार्यकर्ताओं की लगन के दम पर मिल पाई है। दक्ष वैद्य ने विधायक के रूप में किरण देव सिंह द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास एवं जनहितैषी निर्माण कार्यों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले मै बस्तर टूर पर गया था, तो वहां के बदले हालात को दंग रह गया। जगदलपुर ही नहीं बल्कि अंदरूनी गांवों की भी चमचमाती सड़कों, सुव्यवस्थित प्रकाश व्यवस्था और नगरनार के विकास ने दिल जीत लिया।इसके बाद दक्ष वैद्य ने किरण देव से सियासी चर्चा शुरू की। उन्होंने किरण देव से आग्रह किया कि संगठन और राज्य शासन के निगम,मंडलों, आयोगों की नियुक्तियों में ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देने का आग्रह किया। इस पर किरण देव ने कहा कि हमारी पार्टी का सिद्धांत भी यही है और ऐसा ही होगा।

युवा देंगे पार्टी को मजबूती
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से विस्तृत चर्चा के बीच लॉ की पढ़ाई कर रहे दक्ष वैद्य ने मजबूत तर्कों और उदाहरणों के साथ सत्ता के विभिन्न संस्थाओं एवं संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की वकालत पुरजोर ढंग से की। उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा चरित्रवान एवं देशभक्त लोगों की पार्टी है। अगर युवाओं को पर्याप्त अवसर दिया जाता है,तो हमारी इतनी मजबूत हो जाएगी कि दूसरे दल किसी भी सूरत में मुकाबला नहीं कर पाएंगे। दक्ष ने किरण देव से कहा कि हमारे श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी युवा शक्ति को आगे बढ़ाने की हिमायत करते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि पढ़े लिखे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ भाजपा और हमारी सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। किरण देव ने दक्ष की पूरी बात ध्यान से सुनी और जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

अवैध कचरा भंडारण से मवेशियों की जान खतरे में
कोरोना संक्रमित के लिए 80 बेड का बन रहा अस्पताल विधायक शैलेष ने किया निरीक्षण
यूनियन चुनाव: बीएमएस बनी बीएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन
सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: कोरोना से हुई सभी मौतें लापरवाही नहीं, मुआवजे वाली याचिका पर विचार करने से इंकार
नक्सल उन्मूलन पर सीएम साय ने ली समीक्षा बैठक, कहा- बीते 11 माह में नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार ने लड़ी निर्णायक लड़ाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जिन्दा रहने की जद्दोजहद में फंसी दुनिया
Next Article ऊर्जा संरक्षण सप्ताहः वेदांता एल्युमीनियम ने सस्टेनेबिलिटी हेतु अग्रगामी कदम उठाते हुए ऊर्जा की खपत में 1.3 मिलियन गीगा जूल की बचत की ऊर्जा संरक्षण सप्ताहः वेदांता एल्युमीनियम ने सस्टेनेबिलिटी हेतु अग्रगामी कदम उठाते हुए ऊर्जा की खपत में 1.3 मिलियन गीगा जूल की बचत की

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?