ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काम की बात: गैस सिलिंडर से लेकर वॉट्सएप तक, नवंबर में होने वाले हैं ये छह अहम बदलाव, जानिए सबकुछ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

काम की बात: गैस सिलिंडर से लेकर वॉट्सएप तक, नवंबर में होने वाले हैं ये छह अहम बदलाव, जानिए सबकुछ

By @dmin
Published: October 30, 2021
Share
काम की बात: गैस सिलिंडर से लेकर वॉट्सएप तक, नवंबर में होने वाले हैं ये छह अहम बदलाव, जानिए सबकुछ
काम की बात: गैस सिलिंडर से लेकर वॉट्सएप तक, नवंबर में होने वाले हैं ये छह अहम बदलाव, जानिए सबकुछ
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेेंसी)। एक नंवबर 2021 से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इन नियमों में बदलाव से आपकी जेब प्रभावित होगी। इसका प्रभाव आपके घर के बजट पर भी पड़ेगा। इसलिए इनके बारे में जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है।

गैस सिलेंडर हो सकता है महंगा
नवंबर के पहले सप्ताह में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं, क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत जारी होती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि नवंबर में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडररिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है। इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है।

बैंकिंग नियमों में होगा बदलाव
अब बैंकों को अपना पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसकी शुरुआत की है। अगले महीने से निर्धारित सीमा से अधिक बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा। 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपए चुकाने होंगे। खाताधारकों के लिए तीन बार तक जमा करना मुफ्त होगा, लेकिन अगर ग्राहक चौथी बार पैसा जमा करते हैं, तो उन्हें 40 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं जनधन खाताधारकों को इसमें कुछ राहत मिली है, उन्हें जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, बल्कि निकासी पर 100 रुपए देने होंगे।

पेंशनर्स के लिए राहत
एक नवंबर से स्टेट बैंग ऑफ इंडिया (एसबीआई) एक नई सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत पेंशनर्स को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए बैंक नहीं जाना होगा। अब कोई भी पेंशनभोगी वीडियो कॉल के जरिए अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेगा। 

वॉट्सएप हो जाएगा बंद
एक नवंबर से मैसेजिंग एप व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा। अगर आपका फोन आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है तो व्हाट्सऐप चलना बंद हो सकता है। इन फोन में ्रश्चश्चद्यद्ग से सैमसंग और सोनी जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं।

बैंक रहेंगे इतने दिन बंद
अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़े कामकाज निपटाना चाहते हैं तो छुट्टियों का हिसाब-किताब समझना होगा। दरअसल, नवंबर में दिवाली, छठ आदि की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 17 दिन बैंक नहीं खुलेंगे। 

घर जाना होगा आसान
दिवाली और छठ त्योहार को देखते हुए रेलवे ने कई नई स्पेशल ट्रेन शुरू की है। कुछ ट्रेनों का संचालन नवंबर महीने में अलग-अलग तारीखों पर शुरू होगा। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग रूट से चलेंगी। इनका रूट मुख्यतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश केंद्रित होगा।

कल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, लिए जाएंगे विभिन्न शिकायतों से संंबंधित आवेदन
स्कूली बच्चों ने देखी फिल्म छावा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ने की सराहना… छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री है यह फिल्म
हरियाली प्रसार योजना: तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण
देश में मंडरा रहा कोरोना का खतरा; संक्रमण के मामले में आया उछाल, 750 नए केस आए, दिल्ली में आंकड़ा 100 के करीब
नाथन लॉयन को पसंद आई अहमदाबाद की पिच, कहा-स्पिन पिचों को लेकर क्यों रोने लगते हैं सब लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दीवाली को लेकर दिशा-निर्देश जारी, सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दीवाली को लेकर दिशा-निर्देश जारी, सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति
Next Article राज्योत्सव के अवसर पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम , छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखेगी झलक राज्योत्सव के अवसर पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम , छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखेगी झलक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?