ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काबुल से 35 यात्रियों को लेकर एक और विमान हिंडन वायु सेना एयरपोर्ट पहुंचा प्लेन, लगे वंदे मातरम के नारे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

काबुल से 35 यात्रियों को लेकर एक और विमान हिंडन वायु सेना एयरपोर्ट पहुंचा प्लेन, लगे वंदे मातरम के नारे

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
काबुल से 35 यात्रियों को लेकर एक और विमान हिंडन वायु सेना एयरपोर्ट पहुंचा प्लेन, लगे वंदे मातरम के नारे
काबुल से 35 यात्रियों को लेकर एक और विमान हिंडन वायु सेना एयरपोर्ट पहुंचा प्लेन, लगे वंदे मातरम के नारे
SHARE

गाजियाबाद (एजेंसी)। अफगानिस्तान के काबुल से एक विमान 35 लोगों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन वायु सेना एयरपोर्ट पर पहुंचा है। भारत पहुंचे 35 लोगों में 24 लोग भारतीय नागरिक हैं जबकि 11 लोग नेपाल के हैं। वायु सेना के अधिकारी इन सभी लोगों को बस द्वारा अपने गंतव्य की ओर रवाना करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया को एयरपोर्ट में जाने की इजाजत नहीं दी गई।

वहीं इससे पहले काबुल से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय नागरिकों की जुबां पर तालिबान के जुल्म की दास्तां थीं, तो आंखों से खुशी के आंसू झर रहे थे। वतन वापसी की उनकी यह खुशी इतनी बड़ी थी कि वे जुबां से इसे बयां नहीं कर पा रहे थे। ये लोग काबुल एयरपोर्ट पर फंसे थे और चारों तरफ पहरा था तालिबान का। जिंदगी तालिबानी लड़ाकों के रहम ओ करम की मोहताज बन गई थी। 

एयरपोर्ट पर 25-30 हजार लोग जमा थे। इस भीड़ का नियंत्रण बंदूक से किया जा रहा था। हर पल यही डर था कि पता नहीं, कब किधर से गोली आ जाए और सीना चीरती निकल आए। बेबसी में ऊपर वालों से फरियाद किए जा रहे थे कि कैसे ही वतन पहुंच जाएं। ये लोग जब हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे, तब इनकी जान में जान आई।

इन लोगों ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह माहौल पूरी तरह बदल गया था। कंधे पर बंदूक टांगे और चप्पल पहने तालिबानी लोगों के घरों में छापे मार रहे थे। वे अफगानियों को ढूंढ रहे थे। वहां भारतीय बुरी तरह सहमे हुए थे। तालिबानी सवाल कम करते हैं। उन्हें जो सही लगता है, वही करते हैं। हमने बैग बांधा और एयरपोर्ट की तरफ निकल गए। वहां पहुंचते ही देखा कि 25 से 30 हजार लोग एयरपोर्ट के गेट पर इक_ा हैं। बाहर तालिबानी बंदूक लेकर खड़े थे। काफी देर तक हम एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए मशक्कत करते रहे। वहां तालिबानियों का निशाना अफगानी थे। जिन लोगों का पासपोर्ट भारत का होता, उसे जाने देते। 

छोटे-छोटे बच्चे भी पहुंचे भारत
वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर से कुछ बच्चे भी अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। काबुल में लगातार गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने वाले बच्चे विमान से नीचे उतरते ही उन्मुक्त भाव से खेलने कूदने लगे। भारतीय मूल की एक महिला अपने अफगान पति और पांच माह के बच्चे के साथ पहुंचीं थीं। वह अपने बच्चों को खाने पिलाने में काफी व्यस्त थीं। पूछने पर बोलीं, अभी बच्चों को देख रही हूं, अभी बात नहीं कर सकती।

एयरपोर्ट पर गूंजा वंदेमातरम
स्वदेश लौटने पर सभी 168 लोगों के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही थी। अपने दर्द को बयां करने से ज्यादा कोई कुर्सी पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था तो महिला बच्चों को दुलार कर रही थी। वायुसेना की हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में व्यवस्था को देखकर सभी ने वायुसेना का आभार व्यक्त किया। बीच बीच में वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगते रहे।

बिलासपुर में बिगड़ा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर, सड़क मार्ग से निकल पड़े राजधानी… चॉपर में आई तकनीकी खामी
साय के सुशासन में किसान हुए खुशहाल
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ के पार… 83 लाख से ज्यादा को पहला डोज तो 17 लाख लोगों को लगे दोनों डोज
गुजराती भवन सेक्टर 4 में बनेगा डोम शेड, विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर होंगे लाखों के विकास कार्य
गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी 10 हजार करोड़ की सौगात, सड़कों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: Water will be available in Khursipar area for both the times from the first week of September बड़ी खबर: सितंबर के पहले सप्ताह से दोनों समय मिलेगा खुर्सीपार क्षेत्र में पानी… कलेक्टर व प्रशासक ने निगम अधिकारियों को दिए निर्देश… इन क्षेत्रों में भी मिलेगा पानी
Next Article PM said in Sissu - Tourism will increase due to tunnel construction छत्तीसगढ़ में सत्ता संघर्ष: क्या वाकई प्रदेश में बदल जाएगा सीएम… कल दिल्ली में एआईसीसी की बैठक में हो सकता है फैसला… सीएम व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?