ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस मुक्त विपक्ष की रणनीति पर काम कर रही टीएमसी, क्यों जवाब नहीं दे पा रहे सोनिया और राहुल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस मुक्त विपक्ष की रणनीति पर काम कर रही टीएमसी, क्यों जवाब नहीं दे पा रहे सोनिया और राहुल

By @dmin
Published: November 30, 2021
Share
West Bengal Unlocked: Restrictions increased till July 1
West Bengal Unlocked: Restrictions increased till July 1
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कुछ साल पहले भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था, लेकिन अब कुछ विपक्षी पार्टियां भी इसी राह पर बढ़ती दिख रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टीएमसी कांग्रेस मुक्त विपक्ष की रणनीति तैयार कर रही है? हाल के घटनाक्रम को देखें तो ममता की सियासी चाल कुछ ऐसी ही नजर आती है। एक तरफ संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस की ओर से बुलाई गई किसी भी विपक्षी दलों की मीटिंग में टीएमसी के सांसद शामिल नहीं हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। यहां वह कांग्रेस को छोड़कर उसके साथ राज्य की सरकार चला रहे एनसीपी और शिवसेना के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं।

यही नहीं 12 राज्यसभा सांसदों के सदन से निलंबन के खिलाफ कांग्रेस की ओर से जारी किए गए लेटर में भी ममता बनर्जी के हस्ताक्षर नहीं हैं। यही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि टीएमसी ममता बनर्जी को 2024 में विपक्ष के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने की तैयारी में हैं। उसे यह तो पता ही है कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की कीमत पर ममता बनर्जी को नेता मानने को तैयार नहीं होगी। शायद इसी के चलते ममता बनर्जी और टीएमसी लगातार गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों से मिल रहे हैं और उन्हें साथ लेकर चलने की कोशिश में हैं। एक तरफ कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं को टीएमसी अपने पाले में ला रही है तो वहीं ममता बनर्जी देश के कई राज्यों के दौरे कर रही हैं।

आप भी दिख रही है टीएमसी के साथ, मीटिंग से थी दूर
यही नहीं इस मुहिम में उनको आम आदमी पार्टी का साथ मिलता दिख रहा है, जिसके मुखिया अरविंद केजरीवाल से उनकी काफी अच्छी दोस्ती है। आम आदमी पार्टी भी शीत सत्र से पहले हुई विपक्ष की मीटिंग में शामिल नहीं हुई थी। भले ही टीएमसी का अजेंडा काफी हद तक क्लियर दिख रहा है, लेकिन मुश्किल कांग्रेस के खेमे में है। कुछ कांग्रेस नेता ममता बनर्जी पर खुलकर हमला करने के पक्ष में नहीं हैं और उन्हें साधने की कोशिश करना चाहते हैं। लेकिन अधीर रंजन चौधरी और केसी वेणुगोपाल जैसे नेताओं का मानना है कि ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

कांग्रेसी ममता से नाराज, फिर जवाब देने पर असमंजस
यही नहीं कांग्रेस नेताओं को पार्टी में लेने और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की ओर से खुले तौर पर राहुल गांधी की निंदा किए जाने से बड़ी संख्या में कांग्रेसी ममता बनर्जी से नाराज हैं। फिलहाल कांग्रेस यह भी तय नहीं कर पा रही है कि वह किसके साथ जाए और किसे छोड़ दे। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी उसकी स्थिति कांग्रेस मुक्त विपक्ष जैसी ही दिख रही है। यूपी चुनाव में उससे समाजवादी पार्टी ने दोस्ती से इनकार कर दिया है और बसपा ने भी दूरी बना रखी है। ऐसे में कांग्रेस को एक बार फिर से अस्तित्व की लड़ाई लडऩा पड़ रहा है। प्रियंका गांधी की तमाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस में जान पड़ती नहीं दिख रही है। इसके अलावा बिहार में भी आरजेडी उसे बहुत ज्यादा भाव नहीं दे रही है।

ये गिरते आंकड़े दे रहे हैं संकेत, क्या देश से टल गया कोरोना की चौथी लहर का खतरा?
हुनरमंद हाथों को मिले पंख… इस जिले के सी-मार्ट स्थानीय उत्पादों की बिक्री में प्रदेश में पहले स्थान पर
चीन की UN में ‘कश्मीर चर्चा’ चाल हुई फेल
राष्ट्रपति चुनाव के लिए ऑब्जर्वर पहुंचे रायपुर, विधानसभा भवन में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया
Railway Breaking : दुर्ग से जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, नवरात्रि में डाेंगरगढ़ स्टेशन पर इन ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रणवीर सिंह के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका…
Next Article आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर IPL 2022: रिटेन किए गए एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा, केएल राहुल हुए रिलीज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?