भिलाई। नगर निगम भिलाई व नगर निगम रिसाली में शनिवार का सीएम भूपेश बघेल ने रोड़ शो किया। सरकार के तीन वर्षों की उपलिब्धयों के साथ वे सीधे लोगों के बीच में उतरे। इस दौरान सीएम बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। जगह जगह उनका फूल मालओं से स्वागत भी किया गया। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काँग्रेस प्रत्याशियों की जीत से ही क्षेत्र का सर्वागीण विकास संभव हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदान कर भिलाई एवं रिसाली नगर निगम में सर्वागीण विकास के लिए कांग्रेस की सरकार बनाए जाने की अपील की।

आयोजित रोड शो में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, खनिज निगम के अध्यक्ष एवं भिलाई नगर निगम के पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन, पूर्व प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल मौजूद रहे।
इससे पहले सीएम भूपेश बघेल दोपहर को तय समय पर भिलाई पहुंचे। जैसे ही उनका हेलीकाप्टर 7 वीं बटालियन के हैलीपैड पर उतरा स्वागत करने वालों की कतार लग गई। इस दौरान भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, दुर्ग विधायक अरुण वोरा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम बघेल ने कार्यक्रम के अनुसार स्मृति नगर से अपना रोड़ शो शुरू किया। रोड शो के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ ही आम लोगों ने भी जगह जगह उनका स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान सीएम भूपेश राज्य सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते रहे। लोगों से विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का जीत दिलाने की मांग की। सीएम भपेश बघेल का काफीला भिलाई निगम क्षेत्र के कई वार्डों में घूमने के बाद रिसाली के वार्डों में भी पहुंचा। यहां पर भी सीएम बघेल ने विकास का वादा कर लोगों से अपने प्रत्याशियों के लिए वोट अपील की। भिलाई में सीएम बघेल के रोड शो के साथ ही चुनावी प्रचार भी थम गया है। अब प्रत्याशी मतदाताओं का अपने पक्ष में करने के लिए डोर टू डोर मौखिक प्रचार में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री बघेल के रोड शो में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, भजन सिंह निरंकारी, बी डी कुरेशी, श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्षमण चंद्राकर, अंत्यावसायी सहकारी वित्त निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, प्रदेश महामंत्रीी जितेंद्र साहू, राजेन्द्र साहू, पूर्व साडा उपाध्यक्ष एवं रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी बृजमोहन सिंह, हेमन्त बंजारे, महेश जायसवाल, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, क्रेडा के सदस्य विजय साहू, जे आर साहू, गिरी राव, अतुल चंद्र साहू, सुमित पावर, अमित जैन, प्रवक्ता राजेश शर्मा, संदीप वोरा, रज्जन अकील खान, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, रामा विश्वकर्मा, जनार्दन प्रसाद, प्रमोद प्रभाकर, गौरव श्रीवास्तव, श्रीमती दानेश्वरी साहू, वाय के सिंह, मनीष जिज्ञासी, जाकिर अहमद, दिनेश पाठक, संजीत चक्रवर्ती, निरंजन बिसाई, सरसीज घोष, गुलाब राम सोनारे, अशोक गुप्ता, विनोद उपाध्याय, नरसिंह नाथ, शेमशेर कांचा, मो शादाब, विनोद गुप्ता, ओम प्रकाश साहू, संतोष देशमुख, दादू नागदेवे, सेवादल अध्यक्ष लखिनारायन सोनी, अज्जु अहमद चौहान, राम प्रकाश मिश्रा, बुद्धशरन बोरकर, शौकत अली, राजेश मेश्राम, नीतीश कश्यप, लादूराम सिन्हा, आर एस शर्मा, सुभाष गुप्ता, विमान दास, संदीप दृवेदी, चमन राम साहू, गनी खान, ललित पाल, आजाद अंसारी, जय प्रकाश सोनी, दीपक भाटिया, बंटू शर्मा, राजीव यादव, राजू पाल, सुदेश मिश्रा, इस्माईल खान, आजाद अंसारी, शोएब मो खान, मधु चौबे, सहित कांग्रेस पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों सहित समस्त काँग्रेस पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




