ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस के लिए चरागाह बन गया छत्तीसगढ़, चरम पर है भ्रष्टाचार, पूर्व मंत्री बृजमोहन ने बघेल सरकार पर साधा निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

कांग्रेस के लिए चरागाह बन गया छत्तीसगढ़, चरम पर है भ्रष्टाचार, पूर्व मंत्री बृजमोहन ने बघेल सरकार पर साधा निशाना

By @dmin
Published: June 7, 2022
Share
भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी
भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए चारागाह बना हुआ है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी का एटीएम है। भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के लोगों की कोई चिंता नहीं, विकास की चिंता नहीं है। वह सिर्फ अपना पद बचाने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को खुश करने में जुटे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का हित तिरोहित हो रहा है। प्रदेश की जनता परेशान है, हलाकान है, विकास के काम ठप पड़े हैं और मुख्यमंत्री हवा में विचरण कर रहे हैं। किसानों को पंप चलाने के लिए बिजली और खाद नहीं मिल रही और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह सरकार सिर्फ दो काम कर रही है। एक दिल्ली को पत्र लिखना और कमेटियां गठित करना। खुद को क्या करना है इसके बारे में इनके पास कोई जवाब नहीं है।

भाजपा विधायक ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा के विधायकों को बुलाकर सेवा में लगी हुई है। जिस पार्टी को अपने ही जनप्रतिनिधि पर विश्वास नहीं है, उस पर जनता कैसे विश्वास कर सकती है। चिंतन शिविर पर बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चिंतन नहीं, चिंता में है। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी क्यों समाप्त हो रही है। पूरे देश की जनता कांग्रेस पार्टी को क्यों नकार रही है।

उन्होंने आगे कहा कि यह तो कंगाल सरकार है। यह दिवालिया सरकार है। केंद्र की सरकार डीजल में 17 रुपये और पेट्रोल में 15 रुपये कम कर चुकी है। क्या प्रदेश सरकार डीजल में 10 रुपये और पेट्रोल में 5 रुपये कम नहीं कर सकती।

अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है और केंद्र पर आरोप लगाती है. पहले अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें फिर बात करें। उन्होंने कहा कि होर्डिंग में लगता है कि पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया और जब विधानसभा में प्रश्न का उत्तर देते हैं तो 16 हजार बताते हैं। यह सिर्फ दिखावे का काम कर रही है। जितने का गोबर नहीं खरीदा उससे ज्यादा प्रचार कर रही है। सरकार का काम धरातल पर जीरो है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस सरकार से कोई संतुष्ट नहीं है। मनरेगा, सफाईकर्मी, बिजली कर्मचारी, किसानों व डीए मांग रहे सरकारी कर्मचारियों की आवाज दबाई जा रही है। छत्तीसगढ़ अराजकता की तरफ जा रहा है।

बेटे को याद कर भावुक हुए विधायक ईश्वर साहू, कहा-किसी घर के चिराग को बुझने नहीं दूंगा’, दंगे में हुई थी पुत्र की मौत
कलेक्टर डा. भुरे ने गजरा नाला जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, 196 नालों के एक-एक बूंद को सहेजने का हो रहा भगीरथ प्रयास
प्योर ईवी ने दुर्ग में रखा कदम, ईवी क्राँति को दी नई गति, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया शोरूम का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने की बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा, कहा- बिजली विभाग के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करें काम
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, घर के पास खड़ा था युवक तभी हुआ हमला, दो संदेही हिरासत में… मुख्य आरोपी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया और राम्हेपुर ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर रचा नया कीर्तिमान सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया और राम्हेपुर ने रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर रचा नया कीर्तिमान
Next Article सुकमा के जंगल में कोबरा बटालियन को मिले दो आईईडी, ऐसे किया गया खात्मा, देखे वीडियो सुकमा के जंगल में कोबरा बटालियन को मिले दो आईईडी, ऐसे किया गया खात्मा, देखे वीडियो

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?