ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा वोटर लिस्ट के हर पन्ने का प्रमुख चुन लेगी, विस्तार के लिए ये 3 टारगेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा वोटर लिस्ट के हर पन्ने का प्रमुख चुन लेगी, विस्तार के लिए ये 3 टारगेट

By @dmin
Published: November 7, 2021
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव राज्यों और कमजोर संगठनात्मक ढांचे वाले इलाकों में विस्तार के लिए तीन लक्ष्य तय किए हैं। पार्टी 25 दिसंबर तक देशभर के सभी 104,000 पोलिंग स्टेशन पर बूथ कमिटी का गठन करने का लक्ष्य बना चुकी है। 6 अप्रैल 2022 तक सभी राज्यों में पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए जाएंगे और मई 2022 तक देश के सभी पोलिंग बूथों पर पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा।

एक तरफ जहां बीजेपी हर पन्ने का प्रमुख चुनने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस 2019 के बाद से स्थायी अध्यक्ष नहीं चुन पाई है और संगठन चुनाव उसने अगले साल सितंबर-अक्टूब तक टाल दिया है। इससे पहले कि कांग्रेस पार्टी के एक अध्यक्ष का चुनाव करेगी, बीजेपी लाखों पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अहम पड़ाव हासिल कर चुकी होगी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि राजधानी दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये लक्ष्य तय किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘गुजरात में पार्टी ने एक प्रयोग किया, जहां बूथ कमिटी के अलावा पेज कमिटी का भी गठन किया गया। 25 दिसंबर तक सभी बूथ कमिटी तैयार हो जाएगी, अब तक 85 फीसदी का गठन हो चुका है। अब हमारा लक्ष्य सभी पोलिंग स्टेशन पर पन्ना प्रमुख नियुक्त करने का है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों से संपर्क बढ़ाने और चुनावी अभियान के लिए संभावनाएं बढ़ाने के लिए इन संगठनात्मक इकाइयों पर निर्भर करती है। पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम को संस्थागत रूप से सभी बूथों पर प्रसारण से पीएम मोदी के संदेशों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश है। प्रधान ने कहा, ‘पीएम मोदी ‘मन की बात’ के जरिए लोगों से सीधे बात करते हैं और मई 2022 तक सभी बूथों पर इसकी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की उस बात को दोहराया कि बीजेपी का सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है। प्रधान ने कहा, ‘2014 में शाह ने नए लक्ष्य तय किए थे। जिनमें से कई हासिल हो चुके हैं, जैसे असम, त्रिपुरा और पूर्वोत्तर में कई राज्यों में जीत। नड्डा ने कहा कि अभी उत्कर्ष आना बाकी है। गौरतलब है कि अमित शाह ने भी पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में सरकार बनाने का लक्ष्य रखते हुए कहा था कि बीजेपी का विस्तार अभी बाकी है।

किसान ने की आत्महत्या: खाद न मिलने से परेशान किसान ने जहर खाया, मुख्यमंत्री को घेरा
दिल्ली तक पहुंचती है भिलाई-दुर्ग के पत्रकारिता की गूंज – विजय बघेल
पीएम मोदी ने किया शांति शिखर का उद्घाटन, बोले-विकसित भारत की यात्रा में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्था की बड़ी भूमिका
चीन की चुनौतियों से निपटने पर भारत की नजर, तमिलनाडु एयरबेस के बेड़े में सुखोई-30MKI शामिल
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 31 जुलाई तक, जानें किस आधार पर मिलेंगे मार्क्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर अब दुश्मन पर होगा अचूक वार: अगले साल तक तैयार होगा सेना के थिएटर कमांड बनाने का रोडमैप… जानें क्या है यह योजना
Next Article भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन भाजपा को कवर्धा से आक्सीजन की आस, जनवरी में हो सकता है सरगुजा-चिंतन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?