ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कश्मीर में आईईडी हमलों का मास्टरमाइंड था आतंकी जाहिद, युवाओं को बनाता था दहशतगर्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कश्मीर में आईईडी हमलों का मास्टरमाइंड था आतंकी जाहिद, युवाओं को बनाता था दहशतगर्द

By @dmin
Published: January 30, 2022
Share
श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल कमांडर सैफुल्लाह ढेर
श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल कमांडर सैफुल्लाह ढेर
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। सुरक्षाबलों ने घाटी में अलग-अलग मुठभेड़ों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकियों को मार गिराया। इसमें जैश का स्थानीय सरगना जाहिद वानी समेत एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है। शनिवार शाम को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बडगाम जिलों में दो जगहों पर मुठभेड़ हुई थी। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पहली मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के नायरा इलाके में हुई। इसमें चार आतंकी मारे गए।

पुलवामा और बडगाम जिले में हुई थी मुठभेड़
दूसरी घटना मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में हुई, यहां एक दहशतगर्द ढेर कर दिया गया। पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए चारों आतंकी जैश के थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। बडगाम के चरार-ए-शरीफ में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मारा गया।

मुठभेड़ स्थल से एक एके-56 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद
मुठभेड़ स्थल से एक एके-56 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। आईजी ने बताया कि जैश कमांडर जाहिद वानी सहित पांच आतंकवादियों का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता है। पिछले 12 घंटों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठनों लश्कर और जैश के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा था।

कश्मीर में 11 मुठभेड़ों में आठ पाकिस्तानी आतंकी मारे गए
आईजी विजय कुमार ने बताया कि कश्मीर में 11 मुठभेड़ों में आठ पाकिस्तानी सहित 21 आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों के खात्मे से युवाओं के संगठन में जुडऩे में कमी आएगी। इससे घाटी में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पुलिस लंबे समय से कर रही थी सरगना की तलाश
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि लंबे समय से जैश आतंकी जाहिद वानी की तलाश चल रही थी। इनपुट मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान पुलवामा में जाहिद वानी और पाकिस्तानी आतंकवादी सहित 3 अन्य को मारा गिराया गया। इसके अलावा अन्य ऑपरेशन में बडगाम में स्थानीय आतंकवादी मारा गया। वह लश्कर और टीआरएफ के लिए काम कर रहा था।

ऑपरेशन के बाद जैश का स्थानीय सरगना जाहिद मंसूर वानी को मार गिराया गया। वह 2017 से विभिन्न आईईडी हमलों को अंजाम दे रहा था। आईईडी हमलों का मास्टरमाइंडों में एक था। इसके अलावा अन्य युवाओं को संगठन में शामिल करता था।

प्रशांत श्रीवास्तव, मेजर जनरल

दोनों मुठभेड़ों में पांच आतंकी मारे गए। इसमें पुलवामा में चार और बडगाम में एक आतंकी शामिल है। पुलवामा में मारे गए दहशतगर्दों में शामिल जाहिद वानी कई हत्याओं में शामिल था। वह कई अन्य गतिविधि में भी शामिल था। वह जैश का पुलवामा समेत पूरी घाटी का स्थानीय सरगना था।

विजय कुमार, आईजीपी कश्मीर
दरियादिली: अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस की पूर्व पत्नी ने दान किए 19800 करोड़ रुपये
Gustakhi Maaf: आपसी झगड़े में विश्वविद्यालय की फजीहत
बढ़ते तापमान के साथ सुलगने लगे जंगल, एक ही दिन में 18 स्थानों पर लगी आग
दातून तोड़कर फेंकने पर बुजुर्ग महिला की हत्या, दुर्ग में विवाहिता की पिटाई से तोड़ा दम… आरोपिया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन : बलरामपुर में राजस्व विभाग ने जब्त किया 1295 बोरी धान,
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जूते चाटने का इतना ही शौक है तो पार्टी क्यों नहीं ज्वॉइन कर लेते? एसडीएम पर भड़के सांसद जूते चाटने का इतना ही शौक है तो पार्टी क्यों नहीं ज्वॉइन कर लेते? एसडीएम पर भड़के सांसद
Next Article परिवन मंत्रालय का बड़ा आदेश, वाहनों में ये चीज लगाना जरूरी, वरना होगी कार्रवाई परिवन मंत्रालय का बड़ा आदेश, वाहनों में ये चीज लगाना जरूरी, वरना होगी कार्रवाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?