छत्तीसगढ़ के जानेमाने कलाकार जागेश वर्मा और गीतिका देवदास का छत्तीसगढ़ी गाना कोयली बोले कल 5 सितंबर को यूट्यूब चैनल पीटीएफ स्टूडियो में रिलीज होगा। इस गाने को विवेक पाठक और एल्बम में नजर आने वाली गीतिका ने ही गाया है। कोयली बोले छत्तीसगढ़ी गाना को बहुत ही सुन्दर तरीके से बनाया गया है जो प्यार करने वालों को बहुत पसंद आने वाला है। इस गाने से पहले छत्तीसगढ़ी एक्टर जागेश वर्मा ‘तै कहानी बनजा रानी गाने में नजर आए थे जिसमें उनके साथ छत्तीसगढ़ी कलाकार अंजली शुक्ला भी थी।
वहीं गीतिका देवदास ने कई छत्तीसगढ़ी गाना गा चुकी है। जो यूट्यूब में सुनने को मिल जाएगा।





