ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनसमस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsEducationFeaturedHealthNewsRaipur

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनसमस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने दिए निर्देश

By @dmin
Published: October 15, 2025
Share
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनसमस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने दिए निर्देश
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनसमस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने दिए निर्देश
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही। साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जनसमस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का समय-सीमा के भीतर परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए। उन्होंने गत दिनों राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य संस्कृति में सुधार लाने, कार्यालयीन समय का पालन सुनिश्चित करने, हितग्राहीमूलक योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन, विभिन्न योजनाओं के तहत जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि लाने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल सेवाओं का निराकरण समय-सीमा के भीतर होना चाहिए। प्रकरण लंबित होने पर अधिनियम के तहत दण्ड-जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।

कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को जारी जाति प्रमाण पत्र की विकासखंडवार समीक्षा करते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र का आवेदन अनावश्यक रूप से वापस नहीं होना चाहिए। चेक लिस्ट के अनुसार आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करें, वापस होने की स्थिति में कारण बताते हुए वापस करें, जिससे आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हो सके। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को तहसीलदारों से समन्वय करके शत प्रतिशत स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र जारी करने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगा। गिरदावरी सत्यापन के लिए जिन अधिकारियों की ड्यटी लगाई गई है, वे पटवारी, कोटवार, रोजगार सहायक से सहयोग लेकर मौके पर जाकर दो दिन के भीतर सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व सभी समितियों में चेक लिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वैक्षिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उन्हें सुपोषण किट प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित ग्रामों के शत प्रतिशत हितग्राहियों को सभी विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं से 31 मार्च 2026 तक संतृप्त करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाते हुए 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने, पीएम सुपोषण योजना के तहत सभी स्कूलों में नेवता भोज आयोजित करने, शाला विकास समिति की नियमित रूप से बैठक आयोजित करने, नगरीय निकायों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की नियमित रूप से समीक्षा करने, शासकीय कार्यालयों के बिजली बिल का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने आदि के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहीरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, एसडीएम मरवाही निकिता मरकाम सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Big Breking: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप
19वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का आयोजन 26 -27 फरवरी को NIT रायपुर में
एनटीपीसी द्वारा रिटेल एसोसिएट प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिलाओं को रोजगार अवसरों से जुडऩे का मिलेगा मौका
कलेक्टर डॉ भूरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के सदस्यों की आवश्यक बैठक… जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष के प्रयास से इन अस्पतालों में बेड बढ़ाने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर के आसना में खुलेगा राज्य का पहला वन विज्ञान केन्द्र, संचालन के लिए सलाहकार समिति बनी बस्तर के आसना में खुलेगा राज्य का पहला वन विज्ञान केन्द्र, संचालन के लिए सलाहकार समिति बनी
Next Article तंबाकू और नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज अभियान 3.0” का हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण तंबाकू और नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज अभियान 3.0” का हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?