ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने जिले को दिया विकास का नया आयाम, सीएम बघेल से करेंगी सम्मानित करने का आग्रह-रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर ने जिले को दिया विकास का नया आयाम, सीएम बघेल से करेंगी सम्मानित करने का आग्रह-रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: April 22, 2023
Share
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत
SHARE

रोजगारमूलक कार्यों को दी जा रही है विशेष प्राथमिकता, श्रमिक खुश
रायपुर। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने मुंगेली जिले के कलेक्टर राहुल देव की कार्यप्रणाली की खुले मन से प्रशंसा करते हुए कहा है कि कलेक्टर राहुल देव जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए जिले की जनता की भलाई करने में लगे हुए हैं। कर्मठ कलेक्टर को सम्मानित करने का आग्रह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करेंगी।

हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कहा है कि जो अधिकारी लोक कल्याण और निर्माण एवं विकास से जुड़े कार्यों को पूरी पारदर्शिता तथा ईमानदारी के साथ पूर्ण कराते हैं, वे नि:संदेह बधाई के पात्र होते हैं। हमारे जिले के कलेक्टर राहुल देव भी राज्य के ऐसे ही श्रेष्ठतम अधिकारियों में शुमार हैं, कलेक्टर राहुल देव पूरी ईमानदारी के साथ जनता की भलाई की दिशा में लगातार काम करते आ रहे हैं। रत्नावली ने कहा है कि मुंगेली जिला अभी बाल्य अवस्था में ही है, जिला गठन को ज्यादा समय नहीं हुआ है,अल्प समय में ही इस नवोदित जिले ने विकास का नया आयाम रच डाला है। जबसे कलेक्टर देव की पोस्टिंग मुंगेली जिला कलेक्टर के पद पर हुई है, तबसे यह जिला हर मामले में तेजी से अग्रसर हो रहा है, जिले में निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। जिले के गांवों को मुख्य सड़कों से जोडऩे का काम युद्ध गति से चल रहा है। गांव – गांव में सीसी रोड, नालियां, शाला भवन, आंगनबाड़ी भवन बनवाए जा रहे हैं। अस्पतालों को सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर कलेक्टर देव विशेष रूप से फोकस कर रहे हैं। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों पर कड़ाई से नजर रखे जाने के कारण सारे सरकारी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी सजग होकर सेवाएं देने लगे हैं। कलेक्टर और इन सबके समवेत प्रयासों के चलते जिले में स्वास्थ्य सेवा अपेक्षाकृत बेहतर हो गई है। मातृ – शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है। संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों में जागरूकता आई है, यही वजह है कि स्वास्थ्य गतिविधियों के मामले में मुंगेली जिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने का हकदार बन सका है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य रत्नावली कौशल ने कलेक्टर राहुल देव और जिले के स्वास्थ्य महकमे को बधाई दी है। सुश्री कौशल ने कहा है कि कलेक्टर देव के कुशल मार्गदर्शन में जिले में रोजगारमूलक कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर देव की यह पहल हमारे गरीब एवं मजदूर हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों को फलीभूत करने में सहायक साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि अभी गर्मी के मौसम में जिले के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है। बंद पड़े हैंडपंपों, ट्यूबवेलों व अन्य पेयजल स्त्रोतों की मरम्मत कराई जा चुकी है। ग्रामीणों की निस्तारी और मवेशियों के पीने के पानी के इंतजाम के लिए तालाबों को भरने का काम भी चल रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने विभिन्न मदों तथा केंद्र एवं राज्य शासन से मिलने वाली धनराशि के जनहित में सदुपयोग के लिए भी कलेक्टर राहुल देव की सराहना की है। उन्होंने जिला खनिज न्यास मद की रकम के बड़े हिस्से को शिक्षा और कृषि से जुड़ी गतिविधियों पर खर्च करने के कलेक्टर के निर्णय को स्वागत योग्य और दूरदर्शिता पूर्ण करार दिया है। डीएमएफ मद से महिला एवं बाल कल्याण के लिए दो करोड़ रुपए आवंटित किए जाने को सुश्री कौशल ने महिलाओं एवं बच्चों के प्रति कलेक्टर की चिंता को दर्शाने वाला कदम निरुपित किया है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, निशक्तों, बुजुर्गों, किसानों, स्वच्छता, स्वरोजगार आदि के लिए भी जिला खनिज न्यास से पर्याप्त आवंटन दिए जाने को सुश्री कौशल ने सराहा है।

शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा है कि मुंगेली जिले में छत्तीसगढ़ शासन की सभी योजनाओं को सफलता पूर्वक अंजाम दिया जा रहा है। गोधन न्याय योजना हो या फिर नरवा, गरवा, घुरवा बारी योजना हो अथवा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सभी में मुंगेली जिले का परफॉर्मेन्स बेहतरीन रहा है। कुशल, अर्ध कुशल, अकुशल, निर्माणी मजदूरों के कल्याण, छत्तीसगढ़ी विरासत व धरोहरों को सहेजने, युवा एवं खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने व छत्तीसगढ़ी परब सम्मान निधि योजना को अंजाम देने के लिए छ्ग के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई तमाम योजनाओं को मुंगेली जिले के धरातल पर साकार करने कलेक्टर देव ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। रत्नावली कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल से मुंगेली की विकास गाथा और कलेक्टर राहुल देव की कर्मठता से मुख्यमंत्री को जरूर अवगत कराएंगी और मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगी कि कलेक्टर देव को सम्मानित किया जाए।

राजनाथ की पाकिस्तान को दो टूक, बोले-सेना हर ड्रोन हमले का जवाब देने में सक्षम, सही समय पर लेगी फैसला
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शुरू हुई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया, विभाग ने कहा- क्वालिटी एजुकेशन के लिए जरूरी
पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन आतंकियों का हुआ खात्मा
धरती पर गिरा अंतरिक्ष में 53 साल से फंसा यान, शुक्र ग्रह की खोज के लिए वीनस मिशन पर हुआ था रवाना
Gustakhi Maaf: महंगाई पर सवाल किया तो लगे बगले झांकने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : राजधानी रायपुर में युवक ने पत्नी व बच्चे की हत्या कर खुद लगा ली फांसी… हैरान करने वाली है वजह
Next Article संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?