ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कलेक्टर के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी

By @dmin
Published: March 23, 2022
Share
कलेक्टर के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
कलेक्टर के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर घुसे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुकमा कलेक्टर पर बेरूखी बरतने का आरोप लगाया और उन्हें जिले से हटाने की मांग की। सर्व आदिवासी समाज की सुकमा इकाई ने मंगलवार को जिले में ग्रेड तीन और चार की सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को शत-प्रतिशत आरक्षण देने सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकाली। बाद में समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रवेश कर गए।

सर्व आदिवासी समाज के सुकमा जिले के प्रमुख पोज्जा राम मरकाम ने बताया कि हाल ही में उनका एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर विनीत नंदनवर से मिलने पहुंचा था लेकिन कलेक्टर ने उन्हें समय नहीं दिया। मरकाम ने बताया कि इसके बाद आदिवासी समाज ने कलेक्टर को हटाने सहित मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में वर्ष 2013 में एडेसमेटा गांव में पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने तथा तीन नगर पंचायतों-सुकमा, कोंटा और दोरनापाल को वापस ग्राम पंचायतों में परिवर्तित करना आदि शामिल है। मरकाम ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने से पहले अनुविभागीय दंडाधिकारी को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

इधर कलेक्टर विनीत नंदनवर ने कहा है कि जिला प्रशासन हमेशा स्थानीय लोगों की मांगों पर ध्यान देता है और उस पर उचित कार्रवाई करता है। सुकमा जिले के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग जिला प्रशासन को निशाना बनाने के लिए इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा का सदस्यता अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल करेंगे दुर्ग जिले में अभियान का शुभारंभ
सेना और देश से माफी मांगें राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर ने देश को बदनाम करने का लगाया आरोप
महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में छावनी की महिलाओं ने किया भूमिपूजन
मतदान के पहले खुल गया भाजपा का खाता, दुर्ग के वार्ड 21 से विद्यावती निविर्रोध जीतीं, बिलासपुर व कोरबा में भी मिली तीन को जीत
दिनभर में तीन लाख PPE किट बना रहा भारत, 3 महीने में खड़ी हुई सैकड़ों करोड़ की इंडस्ट्री: PM मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कर्नाटक में एक और विवाद: मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन, अज्ञात लोगों ने लगाए बैनर कर्नाटक में एक और विवाद: मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन, अज्ञात लोगों ने लगाए बैनर
Next Article छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जल संदूषण बनी है बड़ी समस्या, पानी की जांच और जागरूकता को दिया जा रहा बढ़ावा छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जल संदूषण बनी है बड़ी समस्या, पानी की जांच और जागरूकता को दिया जा रहा बढ़ावा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?