ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्मचारी को अनूठी विदाई, ड्राइवर रिटायर हुआ तो एडीएम ने खुद कार चलाकर घर तक छोड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कर्मचारी को अनूठी विदाई, ड्राइवर रिटायर हुआ तो एडीएम ने खुद कार चलाकर घर तक छोड़ा

By @dmin
Published: February 2, 2022
Share
कर्मचारी को अनूठी विदाई, ड्राइवर रिटायर हुआ तो एडीएम ने खुद कार चलाकर घर तक छोड़ा
कर्मचारी को अनूठी विदाई, ड्राइवर रिटायर हुआ तो एडीएम ने खुद कार चलाकर घर तक छोड़ा
SHARE

बाड़मेर (एजेंसी)। राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में एक कर्मचारी के रिटायरमेंट पर उसे दी गयी विदाई चर्चा का विषय बन गयी है। अनूठी विदाई का यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि जिस कर्मचारी ने जिंदगी भर अधिकारियों की गाड़ी चलाई, उसके रिटायरमेंट वाले दिन राजस्थान प्रशासनिक सेवा स्तर का अफसर खुद कार चलाकर घर तक छोड़कर आया।

यह कर्मचारी बाड़मेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर का ड्राइवर था। कलेक्ट्रेट में ड्राइवर पद पर कार्यरत मदनलाल ने जिंदगी भर अधिकारियों की गाड़ी चलाई। लेकिन जब वह रिटायर हुआ था तो एडीएम ने खुद कार चलाकर उसे घर तक छोड़ा। ड्राइवर को घर में छोडऩे के बाद एडीएम ओ.पी. विश्नोई ने मदनलाल के घर में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस मौके पर विश्नोई ने कहा कि उन्होंने कई जगह नौकरी की है, लेकिन काम के प्रति सर्मपण की ऐसी भावना नहीं देखी। विश्नोई ने बताया कि मदनलाल सुबह 8 बजते ही डयूटी पर आ जाता और दिनभर पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ रहता। उनकी हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखता।

विश्नोई ने कहा कि ऐसा सेवाभावी कर्मचारी उन्होंने अपनी सर्विस में कहीं नहीं देखा और वे मदनलाल से बड़े प्रभावित थे। एडीएम ने कहा कि जब उन्हें मदनलाल की विदाई का पता चला, तो उन्हें लगा कि मदनलाल को वह जो सम्मान दे सकते है, वो देना चाहिए, इसलिए उन्होंने खुद गाड़ी चलाकर मदनलाल को उसके रिटायरमेंट के दिन घर छोडऩे के बारे में सोचा। विश्नोई ने मदनलाल को उसके घर छोडऩे के बाद उसके घर आयोजित कार्यक्रम में भाग भी लिया और माला पहनाकर उसका स्वागत सम्मान भी किया।

मदनलाल की खुशी का ठिकाना नहीं
एडीएम के इतने सम्मान दिए जाने के बाद मदनलाल की खुशी का ठिकाना नहीं था। मदनलाल ने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि मेरे रिटायर होने पर इस तरह का सम्मान मुझे मिलेगा। मुझे बहुत खुशी है कि एडीएम ओपी विश्नोई ने मुझे गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठाकर खुद ड्राइव करके मुझे घर तक छोड़ा। उसने कहा कि एडीएम साहब भी बहुत अच्छे आदमी है, उन्होंने हमेशा मुझे अपने परिवार के सदस्य की तरह रखा है, लेकिन मैनें यह नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा सम्मान मिलेगा।

सीएम साय की बड़ी घोषणा : छत्तीसगढ़ में होगा उद्यमिता आयोग का गठन
CG में पकड़ाए डीजल चोर : आधी रात को सड़क पर खड़े वाहनों से निकालते थे डीजल, 700 लीटर जब्त
राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान: मतदान 18 जुलाई को, 21 तारीख तक नतीजा, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
Gustakhi Maaf: बिगड़ी भाषा और सैद्धांतिक विषयों में फेल होते बच्चे
गेल 1.72 लाख करोड़ का बकाया भुगतान करे: दूरसंचार विभाग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर
Next Article लंबे और खूबसूरत नाखून पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?