ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्नाटक में फिर नाटक: सीएम बदलने की अटकलों पर बोले येदियुरप्पा- पार्टी कहेगी तो छोड़ दूंगा कुर्सी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कर्नाटक में फिर नाटक: सीएम बदलने की अटकलों पर बोले येदियुरप्पा- पार्टी कहेगी तो छोड़ दूंगा कुर्सी

By @dmin
Published: June 6, 2021
Share
कर्नाटक में फिर नाटक: सीएम बदलने की अटकलों पर बोले येदियुरप्पा- पार्टी कहेगी तो छोड़ दूंगा कुर्सी
कर्नाटक में फिर नाटक: सीएम बदलने की अटकलों पर बोले येदियुरप्पा- पार्टी कहेगी तो छोड़ दूंगा कुर्सी
SHARE

बंगलूरू (एजेंसी)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सीएम बदलने की अटकलों के बीच कहा कि जिस दिन शीर्ष नेतृत्व मुझसे पद छोडऩे की मांग करेंगे, उसी दिन मैं इस्तीफा दे दूंगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राज्य में भाजपा का कोई वैकल्पिक नेतृत्व नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि कर्नाटक में इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदलने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर कुछ कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के करीबी कुछ विधायकों ने कहा कि 78 वर्षीय दिग्गज नेता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और दो साल बाद अगले चुनावों के दौरान पार्टी का नेतृत्व भी करेंगे।

I don't feel there is no alternate leadership in BJP here. I will resign the day party high command asks me to quit: Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa pic.twitter.com/ZzhxWiK7Tg

— ANI (@ANI) June 6, 2021

हालांकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीएम नारायण ने कहा कि उनके इस्तीफे देने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। इस तरह की कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने सिर्फ एक बयान दिया था कि जो भी पार्टी निर्णय लेगी, वो उसका पालन करेंगे, क्योंकि वो एक अनुशासित नेता हैं।
हाल ही में राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा था कि मुझे दिल्ली में कई विधायकों के डेरा डालने की खबरें मिल रही हैं और आज भी कई जगहों पर होने वाली बैठकों के बारे में पता चला। मैंने मीडिया में देखा कि इसमें कई मंत्री भी शामिल हैं और यह सच है कि इस तरह की चर्चा हो रही हैं। 

हालांकि उपमुख्यमंत्री सीएन नारायण, गृह मंत्री बसवराव एस बोम्मई, आवास मंत्री वी सोमन्ना, उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि हम ऐसी खबरों से अनजान हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नेतृत्व के बदले जाने से भी इनकार किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि येदियुरप्पा उनके मंत्री हैं और नेता भी।
इस पर सोमन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री पद खाली नहीं है और येदियुरप्पा अपनी सीट पर मजबूती के साथ बने हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर और भाजपा हुबली-धारवाड़ के विधायक अरविंद बेलाड दिल्ली में हैं।

बघेल का पलटवार, ‘कांग्रेस देश को एकजुट कर रही और बीजेपी टी-शर्ट में लटकी’
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे कौन? CBI की पूछताछ में अब हुई 5वें शख्स की एंट्री
बडिंग शेफ कॉम्पिटिशन‘‘ में आईएचएम रायपुर को लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान
CG Breaking : डीजे सिस्टम लूटने बदमाशों ने बनाया गजब का प्लान, इस तरह दिया घटना को अंजाम… चढ़े पुलिस के हत्थे
आईएमए चौक पर जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने पानी की निकासी की व्यवस्था जरूरी : वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोविड-19 उत्पत्ति: कौन है वह भारतीय 'द सीकर', जिसकी रिपोर्ट ने कोरोना पर निकाल दी चीन की चालाकी कोविड-19 उत्पत्ति: कौन है वह भारतीय ‘द सीकर’, जिसकी रिपोर्ट ने कोरोना पर निकाल दी चीन की चालाकी
Next Article राशन योजना: भाजपा के पास नहीं हैं इन 10 सवालों के जवाब, उल्टा पड़ सकता है केंद्र का दांव राशन योजना: भाजपा के पास नहीं हैं इन 10 सवालों के जवाब, उल्टा पड़ सकता है केंद्र का दांव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?