ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्नाटक की टीम ने देखी छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी, अपने राज्य में भी करेंगे लागू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कर्नाटक की टीम ने देखी छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी, अपने राज्य में भी करेंगे लागू

By @dmin
Published: September 17, 2022
Share
SHARE

रायपुर। कर्नाटक राज्य की टीम गुरूवार को छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करने पहुंची। टीम ने टाटा ट्रस्ट, यूनिसेफ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दुर्ग जिले के ग्राम मोहलई के आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र और ग्राम कोटनी के आंगनबाड़ी सहित गौठान का अवलोकन किया। टीम ने ईसीसीई गतिविधियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में लागू नवाचारों मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सुपोषण वाटिकाओं, गौठानों एवं सामुदायिक सहयोग को सराहा और कर्नाटक राज्य में भी इन्हें लागू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।

टीम में कर्नाटक राज्य के 02 परियोजना अधिकारी, टाटा ट्रस्ट एवं यूनिसेफ के सेटर फॉर लर्निंग रिसोर्सेस के प्रतिनिधि सम्मिलित थे। टीम का प्रतिनिधित्व कर्नाटक राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग के उपसंचालक प्रभाकर कर रहे थे। टीम ने स्थानीय भ्रमण भी किया और हितग्राहियों से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इसके बाद टीम के सदस्यों द्वारा द्वारा पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित में विभिन्न गतिविधियों को विस्तार से जाना।

टीम ने सर्वप्रथम ग्राम मोहलई में संचालित आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन किया। यहां उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे नाश्ता एवं पौष्टिक आहार के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा बच्चों को कराई जा रही ईसीसीई गतिविधियों को देखा। इस दौरान उन्हें बच्चों ने रोचक तरीके से कविताएं एवं बालगीत सुनाया। टीम के सदस्यों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों से निर्मित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी स्वाद लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर में जनसहयोग से निर्मित सुपोषण वाटिका भी देखी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें बताया कि बाड़ी में लगी सब्जियों एवं फलों का उपयोग केन्द्र के बच्चों तथा माताओं के लिए किया जाता है। स्थानीय गौठान से प्रतिदिन बच्चों के लिए दूध की आपूर्ति भी नि:शुल्क की जाती है। इससे बच्चों में कुपोषण को दूर करने में मदद मिल रही है। इसके बाद टीम ग्राम कोटनी पहुंची और वहां स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की शारीरिक, बौद्धिक गतिविधियों के साथ उनके संवेगात्मक विकास के लिए की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया। टीम ने केन्द्र में बच्चों को दिए जा रहे भोजन एवं स्टोर की खाद्य सामग्रीयों की गुणवत्ता भी परखी और उसकी सराहना की।

नक्सली हिड़मा व उसकी पत्नी राजे का गृहग्राम पुवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोग जुटे
केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागड युवा प्रभाग के अध्यक्ष बने दिलीप ध्रुव
धर्मांतरण पर बवाल विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेरा सुपेला थाना… आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर दी अपनी गिरफ्तारी
राजनाथ सिंह ने किया चीन सीमा से जोडऩे वाले पुलों का उद्घाटन… जवानों संग बोले- वाहेगुरु जी की फतेह
नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला, वित्तमंत्री ओपी चौधरी बोले- शिक्षा में मेंटरशिप सामाजिक न्याय और समान अवसर का मजबूत आधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवा जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम का संकल्प लें: राज्यपाल
Next Article अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस: पोस्टर प्रतियोगिता में इस स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?