ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार विधानसभा चुनाव: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति
Share
Notification Show More
Latest News
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बिहार विधानसभा चुनाव: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति

By @dmin Published September 15, 2020
Share
बिहार विधानसभा चुनाव: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति
बिहार विधानसभा चुनाव: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा के 240 वर्तमान विधायकों में से 136 यानी कि 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 94 विधायकों यानी की 39 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, 160 विधायकों यानी कि 67 फीसदी करोड़पति हैं। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच की सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में विधायकों द्वारा घोषित वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग और अन्य विवरणों की जानकारी दी गई है।

विधायकों पर दर्ज आपराधिक मामलों का आंकड़ा:-

  • 11 विधायकों ने अपने ऊपर दर्ज हत्या के मामलों की घोषणा की है।
  • 30 विधायकों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास के तहत दर्ज मामले की जानकारी दी।
  • 5 विधायकों ने अपने ऊपर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के तहत दर्ज मामलों की जानकारी दी। इन 5 विधायकों में से एक के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। 
  • राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 80 में से 45 विधायक (56 फीसदी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 69 में से 34 विधायक (49 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 में से 34 विधायक (63 फीसदी), कांग्रेस के 25 में से 14 विधायक (56 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 2 से 2 विधायक (100 फीसदी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई-एमएल-एल) के 3 में 3 विधायक (100 फीसदी) और 5 निर्दलीय विधायकों ने अपने हलफनामों में अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। 
  • राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 80 में से 33 विधायक (41 फीसदी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 69 में से 26 विधायक (38 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 में से 19 विधायक (35 फीसदी), कांग्रेस के 25 में से 10 विधायक (40 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 2 से 1 विधायक (50 फीसदी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई-एमएल-एल) के 3 में 2 विधायक (67 फीसदी) और 5 निर्दलीय विधायकों ने अपने हलफनामों में अपने ऊपर दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

विधायकों की वित्तीय संपदा कितनी है:-

  • 240 विधायकों में 160 यानी की 67 फीसदी करोड़पति हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 69 में से 51 विधायक (74 फीसदी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 80 में से 51 विधायक (64 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 में से 33 विधायक (61 फीसदी), कांग्रेस के 25 में से 17 विधायक (68 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 2 से 2 विधायक (100 फीसदी), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 1 में से 1 विधायक (100 फीसदी) और 5 निर्दलीय विधायकों की घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।
  • हर विधायक की संपत्ति का औसत 3.06 करोड़ रुपये है। 
  • आरजेडी के 80 विधायकों की औसत संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये है।
  • जेडीयू के 69 विधायकों की औसत संपत्ति 2.79 करोड़ रुपये है।
  • भाजपा के 54 विधायकों की औसत संपत्ति 2.38 करोड़ रुपये है।
  • कांग्रेस के 25 विधायकों की औसत संपत्ति 4.36 करोड़ रुपये है।
  • आंकड़ों के अनुसार, 240 में से 46 (19 फीसदी) विधायकों ने आयकर विवरण घोषित नहीं किया है।

You Might Also Like

चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

@dmin September 15, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Indian warship INS Talwar fires US Navy tanker in Arabian Sea भारतीय युद्धपोत आईएनएस तलवार ने अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के टैंकर से भरा ईंधन
Next Article रातों रात घुटने का दर्द हो जाएगा छूमंतर बस ट्राय करना होगा यह देसी नुस्खा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?