ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमजोर वर्गों को कोटा, इन लोगों पर चलेगा सोटा, चिंतन शिविर से पहले बड़ी तैयारी में कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कमजोर वर्गों को कोटा, इन लोगों पर चलेगा सोटा, चिंतन शिविर से पहले बड़ी तैयारी में कांग्रेस

By @dmin
Published: May 8, 2022
Share
राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन
राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस का उदयपुर में चिंतन शिविर होने वाला है और उससे पहले पार्टी की कई कमेटियां प्रस्ताव तैयार करने में जुटी हैं। इनमें से ही एक अहम प्रस्ताव पार्टी के अंदर कमजोर वर्ग के नेताओं को आरक्षण देने का है। दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं को संगठन में 50 फीसदी आरक्षण दिए जाने पर विचार चल रहा है। इसके अलावा पार्टी के ढांचे में भी बदलाव करने की तैयारी है। इन प्रस्तावों को पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे चिंतन शिविर में पेश किया जाएगा।

शनिवार देर रात तक कांग्रेस की ओर से गठित कमेटियों की मीटिंग चलती रही। इसकी वजह यह है कि जिन प्रस्तावों को तैयार किया जा रहा है, उन्हें सोमवार को दिल्ली में होने वाली वर्किंग कमेटी की बैठक में पेश किया जाएगा। फिलहाल कांग्रेस के संगठन में ओबीसी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं के लिए 20 फीसदी के आरक्षण का ही प्रावधान है, जिसे बढ़ाकर 50 पर्सेंट किए जाने का प्रस्ताव है। नेताओं का कहना है कि जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसके मुताबिक ब्लॉक कमेटी से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक यह आरक्षण रहेगा। इसके जरिए सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की कोशिश की जाएगी।

हिंदुत्व का मुकाबला सामाजिक न्याय से करने की तैयारी
दरअसल कांग्रेस के नेताओं को ऐसा लगता है कि इसके जरिए वे कमजोर वर्गों में यह बता सकेंगे कि पार्टी में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि पार्टी की लगातार हो रही हार की वजह यह है कि कोई भी वर्ग पूरी तरह से कांग्रेस के प्रति समर्पित नहीं दिखता है। ऐसे में कुछ वर्गों के बीच कांग्रेस जाने का प्लान बना रही है ताकि उन्हें लुभाया जा सके। इसी प्लानिंग के तहत 3 अहम वर्गों ओबीसी, दलित और मुस्लिमों के बीच पैठ बनाने की तैयारी है। इसके अलावा पार्टी को लगता है कि भाजपा के हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का मुकाबला भी वह सामाजिक न्याय की अवधारणा के जरिए कर सकती है।

सचिवों की संख्या में होगी बड़ी कटौती, हर नेता का नहीं होगा राष्ट्रीय कद
कांग्रेस में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था पहले ही रही है। सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए कांग्रेस ने जो कमेटी बनाई है, उसमें दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, मीरा कुमार, के. राजू, एसएस रंधावा और अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। इसके मुखिया के तौर पर सलमान खुर्शीद कामकाज संभाल रहे हैं। वहीं कांग्रेस अब पैनलों की संख्या और उसके सदस्यों में भी कटौती करना चाहती है। पार्टी का मानना है कि उन नेताओं को हटाया जाएगा, जिनकी छवि बहुत अच्छी नहीं है और वे ऊंचे पदों पर बैठे हैं। खासतौर पर कांग्रेस के सचिव के पद पर करीब 100 नेता हैं। इस संख्या में कटौती की जाएगी और इसे 30 तक ही लाया जाएगा।

प्रदेश संगठनों में झगड़े निपटाने का भी बनाया प्लान
इसके अलावा प्रदेश संगठनों में टकराव को रोकने के लिए भी योजना बन रही है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्षों को सशक्त किया जाएगा कि वे जिला अध्यक्षों की नियुक्ति खुद से कर सकें। अब तक हाईकमान की ओर से ही जिलाध्यक्षों को भी नामित किया जाता रहा है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 आज, होगी उछाल भरी पिचों पर कड़ी परीक्षा
Big News : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में लगे एलईडी में अचानक चलने लगा पोर्न वीडियो, मचा हड़कंप… एजेंसी ब्लैक लिस्टेड
जल्द बनेगा माता शीतला मंदिर में ज्योति कलश कक्ष…. विधायक ने की पहल… वार्डवासियों ने स्वागत कर विकास कार्यों के लिए जताया आभार
ओमान के तट पर तेल टैंकर पलटने से चालक दल के 16 सदस्य लापता, 13 भारतीय भी शामिल
सूची लीक होने से शीर्ष संगठन नाराज, माथुर ने छत्तीसगढ़ से बनाई दूरी, 15 नाम बदले जाने की भी चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकअप जीतने के बाद पायल को लेकर मुनव्वर फारूकी ने कही यह बात…
Next Article आईपीएल में फिर कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में दूसरी बार आया मामला, चेन्नई के खिलाफ मैच पर संशय आईपीएल में फिर कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में दूसरी बार आया मामला, चेन्नई के खिलाफ मैच पर संशय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?