ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कन्वर्जेंस के जरिए ज्यादा से ज्यादा कार्य स्वीकृत किए जाएं: मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कन्वर्जेंस के जरिए ज्यादा से ज्यादा कार्य स्वीकृत किए जाएं: मुख्य सचिव

By @dmin
Published: May 18, 2022
Share
मुख्य सचिव ने आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन
मुख्य सचिव ने आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन
SHARE

मुख्य सचिव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में औसत मानव दिवस में वृद्धि के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मत्स्य पालन, कृषि, सिंचाई, उद्यानिकी, ग्रामोद्योग एवं वन विभाग की योजनाओं के साथ अभिसरण के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मनरेगा और विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेंस) के अधिक से अधिक कार्यों को शामिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में नरवा विकास कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छता मिशन सहित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं ग्रामीण विकास विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले शामिल हुई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़ा गया है उनके कार्यों की सफलता की नियमित निगरानी करें। उन्होंने गौठानों में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने एवं वित्तीय सहयोग कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की बात कही। बैठक में बताया कि महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत नरवा विकास के अंतर्गत प्रदेश में सर्वे कर कुल 28 हजार 248 नाले उपचार के लिए चयनित किए गए हैं। 9 हजार 541 नरवा के उपचार के कार्यों की स्वीकृति दी गई है एवं उपचार के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि नरवा उपचार के बाद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हुई है।

मुख्य सचिव ने स्वच्छता मिशन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को मिशन अंतर्गत निर्मित सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की उपयोगिता की मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच सुनिश्चित करने और अपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. सहित ग्रामीण विकास योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

महिलाओं ने सीखी बांस की कारीगरी, टेबल लैंप से लेकर बैम्बू चारकोल बनाने की ली ट्रेनिंग
पूर्व सांसद को उम्रैकद, जीआरपी सिपाही की हत्या में 27 साल बाद फैसला
पशुपालक ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों और गौठानों को ऑनलाइन जारी 2.92 करोड़ रूपए
स्वामी आत्मानंद स्कूल: छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा की नींव मजबूत करने की दिशा में कर रही काम
दुर्ग गुजराती महिला मंडल की महिलाओं ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनांदगांव जिले में कुल 829 राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन राजनांदगांव जिले में कुल 829 राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन
Next Article दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण दंतेवाड़ा में नक्सली दंपति ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण, कई हमलों में थे शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?