ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है आईशैडो, ये है इसके 5 इस्तेमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है आईशैडो, ये है इसके 5 इस्तेमाल

By Sonu Sahu
Published: February 3, 2023
Share
SHARE

आईशैडो एक आई मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल आईलिड पर किया जाता है और इससे कई तरह के स्टाइल आसानी से क्रिएट किए जा सकते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। आप चाहें तो कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के विकल्प के तौर पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज आईशैडो से जुड़े पांच बेहतरीन हैक्स के बारे में जानते हैं।

Contents
  • आइब्रो को उभारने के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल
  • चीकबोन्स को करें कंटूर
  • बतौर आईलाइनर करें इस्तेमाल
  • न्यूड लिपस्टिक की तरह करें इस्तेमाल
  • हाइलाइटर के रूप में करें इस्तेमाल

आइब्रो को उभारने के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल

अगर आपकी आइब्रो पेंसिल खत्म हो गई है या आप इसमें निवेश नहीं करना चाहते हैं तो अपनी आइब्रो को उभारने के लिए आप आईशैडो का भी इस्तेमाल करे सकते हैं। आइब्रो पर आईशैडो पाउडर का इस्तेमाल करने से वे अधिक प्राकृतिक, मुलायम और मोटी दिखती हैं। इसके लिए मैट डार्क ब्राउन या ब्लैक शेड चुनें और इसे एंगल्ड ब्रश से अपनी आइब्रो पर लगाएं।

चीकबोन्स को करें कंटूर

महंगे कंटूर स्टिक या ब्रॉन्जर की जगह भी आप आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप इन प्रोडक्ट के लिए अधिक पैसा खर्च करने से भी बच सकते हैं। अपनी त्वचा की टोन से एक या दो शेड गहरे रंग का आईशैडो चुनें और इसे अपने चीकबोन्स के बीच में जॉ लाइन के नीचे और माथे के किनारों पर एंगल्ड ब्रश से लगाएं और फिर इसे अच्छे से ब्लेंड करें।

बतौर आईलाइनर करें इस्तेमाल

अपने आईशैडो शेड को एक लिक्विड आईलाइनर में बदलें और इसे अपनी लैश लाइन पर एक एंगल्ड ब्रश से लगाएं। इस्तेमाल से पहले ब्रश को गुलाब जल से गीला करना न भूलें। आप भूरे या काले जैसे क्लासिक आईलाइनर रंगों को चुन सकती हैं या चमकीले रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं। आप इसे अपनी वॉटरलाइन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

न्यूड लिपस्टिक की तरह करें इस्तेमाल

क्या आप जानते हैं कि आपका आईशैडो न्यूड लिपस्टिक में भी बदल सकता है? एक न्यूड आईशैडो पैलेट न्यूड लिपस्टिक शेड की तरह प्रभावी रूप से काम कर सकता है और आपको आकर्षक लुक दे सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने होठों पर थोड़ा कंसीलर लगाएं। फिर इन पर थोड़ा न्यूड आईशैडो शेड लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें। अंत में होंठों पर लिपबाम लगाएं।

हाइलाइटर के रूप में करें इस्तेमाल

अगर आप अपने नियमित हाइलाइटर का इस्तेमाल करके ऊब चुके हैं तो अपने आईशैडो से एक अच्छा शेड चुनकर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करें। फ्लॉलेस मेकअप फिनिश पाने के लिए न्यूड शेड चुनें और इससे अपने चेहरे के विशेष हिस्सों को हाइलाइट करें। ग्लैम लुक के लिए आप गोल्ड या मैटेलिक आईशैडो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने कॉलरबोन पर भी आईशैडो लगा सकती हैं।

Breaking News : भिलाई में युवक की हत्या, खुर्सीपार में आधी रात को हुआ विवाद… आरोपी फरार
सुनील शेट्टी ने बताई फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह…
आदिवासी क्षेत्र में युवाओं के लिए बना सर्व-सुविधायुक्त फिटनेस सेंटर…. मुख्यमंत्री ने कसरत कर युवाओं को दिया फिटनेस मंत्र
चार गुना अधिक लंबी उम्र जीती हैं ट्रेडमिल पर दौडऩे वाली महिलाएं, जानिए कैसे…
कोरोना: संक्रमण के मामले 30 हजार से कम, एक्टिव केस 3 लाख के करीब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खनिजों से चालू वित्तीय वर्ष में दिसम्बर तक मिला 8672 करोड़ रूपए का राजस्व खनिजों से चालू वित्तीय वर्ष में दिसम्बर तक मिला 8672 करोड़ रूपए का राजस्व
Next Article मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के भविष्य का निर्माण कर रही-कामता प्रसाद मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के भविष्य का निर्माण कर रही-कामता प्रसाद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?