ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी
कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी
SHARE

काबुल (एजेंसी)। अमेरिका के साथ समझौते में तय हुआ था कि तालिबान किसी भी आतंकी को अफगानिस्तान की जमीन पर पनपने नहीं देगा, लेकिन आतंक का आका और तालिबान का सर्वोच्च कमांडर हैबतुल्ला अखुंदजादा कंधार में ही छिपा बैठा है। इसकी जानकारी खुद तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने दी है। एक प्रेसवार्ता में उसने बताया है कि जल्द ही हैबतुल्ला अखुंदजादा दुनिया के सामने आएगा।

बता दें हैबतुल्ला अखुंदजादा उन गिने-चुने आतंकियों में से एक है, जिसकी जानकारी दुनिया के पास बेहद कम है। वह आज तक कभी भी सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने नहीं आया है।

तालिबान के कई बड़े नेता तक उसको नहीं देख पाते 
हैबतुल्ला अखुंदजादा एक ऐसा आतंकी है, जिसको उसके ही संगठन के बहुत ही कम लोग देख पाते हैं। तालिबान के कई बड़े नेताओं को भी उसके ठिकाने के बारे में नहीं पता है। वह रोजमर्रा की जिंदगी में क्या कर रहा है, इसकी जानकारी भी तालिबानी लड़ाकों के पास नहीं होती। हालांकि, इस्लामिक त्योहारों पर वीडियो मैसेज के जरिए वह आतंकियों को पैगाम जरूर भेजता है। 

2016 में संभाली थी तालिबान की कमान
आतंक के आका अखुंदजादा ने 2016 में तालिबान की कमान संभाली थी। इसके बाद से वह अफगानिस्तान में ही रह रहा है, लेकिन इसकी जानकारी किसी भी देश की खुफिया एजेंसी को नहीं लग पाई। इससे पहले भी तालिबान अपने सर्वोच्च नेताओं को इसी तरह से छिपा कर रखता आया है। 

तालिबान का सबसे बड़ा ठिकाना है कंधार 
अफगानिस्तान में कंधार को तालिबानी आतंकियों का सबसे बड़ा ठिकाना माना जाता है। अखुंदजादा से पहले मुल्ला उमर तालिबान का सर्वोच्च नेता था। वह तालिबान के शासन के दौरान बहुत ही कम बार काबुल गया था। उमर का ठिकाना भी कंधार ही बताया जाता रहा है। 

काबुल पर कब्जे के बाद से नहीं आया है कोई पैगाम
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुए करीब 15 दिन हो रहे हैं, लेकिन अब तक अखुंदजादा का कोई भी बयान मीडिया के सामने नहीं आया है। हालांकि, तालिबानी लड़ाके उसके ही इशारे पर काम कर रह हैं। अब तालिबानी प्रवक्ता के बयान के बाद दुनिया के सामने उसके आने की चर्चा तेज हो गई है।

आज निकलेगी झांकी, मौसम में आए बदलाव की वजह से प्रशासन ने लिया फैसला…
तालिबान का तांडव: अमेरिकी सैनिकों के जाते ही अपनी क्रुरता दिखा रहा तालिबान, शव को लटकाकर उड़ाया अमेरिका का चौपर
Sports News: भिलाई के इस स्टेडियम में खेले जाएंगे हीरो अंडर-17 यूथ कप फुटबॉल मैच, खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर
बेटिकट यात्री ने ट्रेन में कर दी टीटीई की पिटाई, टिकट मांगने पर दिखाई दबंगई… दुर्ग में जीआरपी ने पकड़ा
Railway News : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने राजस्व आय में रचा कीर्तिमान, वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकार्ड स्तर पर हुआ लदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने खुद को कमरे में बंद कर गोली मारी
Next Article Chhattisgarh film More Jodidar will be released on 3rd September छत्तीसगढ़ फिल्म मोर जोड़ीदार 3 सितंबर को होगी रिलीज…. श्री वेंकटेश्वरा भिलाई सहित प्रदेश के 13 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?