भिलाई। दो दिन पहले औंधी गांव में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक की माँ व उसका बड़ा भाई ही है। 22 मई को युवक की हत्या कर शव को झाडिय़ों में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में माँ व उसके बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या कारण भी कम हैरान करने वाला नहीं है।
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 मई की सुबह औंधी गांव में 24 वर्षीय निरंजन यादव का शव उसके घर से थोड़ी दूर पर झाडिय़ों में पाया गया था। जब पुलिस ने मृतक के घर जाकर पूछताछ की तो उसकी मां ने कह दिया कि वह रात से ही गायब है। पुलिस को घर वालों के हावभाव पर शक हुआ। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि मृतक शराब का आदी था और नशे में अपनी मां व भाई से झगड़ा करता था।
मां व भाई निकले हत्यारे
पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की मां कुलेश्वरी यादव व भाई दुकालू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। दरअसल निरंजन यादव शराब के नशे में अपनी मां से ही छेड़छाड़ करता और उससे अश्लील हरकत करता था। पुलिस पूछताछ में दुकालू यादव ने यह बात बताई और उसकी मां ने भी कहा कि जब भी शादी की बात करो तो कहता मुझे शादी की क्या जरूरत है ते है ना।
पूछताछ में यह भी पता चला कि आए दिन वह शराब के नशे में घर पर विवाद करता था। इससे तंग घरवाले तंग आ चुके थे। 22 मई की रात को भी वह शराब के नशे में मां से छेड़छाड़ करने के साथ ही भाई से गाली गलौच कर रहा था। गुस्से में दुकालू यादव ने गाड़ी का पट्टा सिर पर दे मारा। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसपर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। मां बेटे ने मिलकर उसके शव को झाडिय़ों में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पट्टे को बरामद कर लिया है।




