ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओमिक्रॉन बिगाड़ न दे हालात, सीआईआई ने कोविशील्ड की बूस्टर डोज के लिए मांगी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ओमिक्रॉन बिगाड़ न दे हालात, सीआईआई ने कोविशील्ड की बूस्टर डोज के लिए मांगी मंजूरी

By @dmin
Published: December 2, 2021
Share
अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, दोनों खुराक के बीच का समय घटाकर आठ हफ्ते करने की तैयारी
अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, दोनों खुराक के बीच का समय घटाकर आठ हफ्ते करने की तैयारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत में अपनी कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के बूस्टर डोज के लिए दवा नियामक से मंजूरी मांगी है। मामले से जुड़े कुछ अधिकारियों ने यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी है। अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के की वजह से यह मंजूरी मांगी गई है।

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भारत की पहली कंपनी है जिसने कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए मंजूरी मांगी है। केंद्र सरकार ने भी संसद को यह जानकारी दी है कि कोरोना टीकाकरण के लिए बने नेशनल टेक्निकल ग्रुप आफॅ इम्यूनाइजेशन और नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप भी बूस्टर डोज के वैज्ञानिक पहलुओं पर विचार कर रहा है।

राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों ने भी ओमिक्रॉन वैरिएंट सामने आने के बाद केंद्र सरकार से बूस्टर डोज को मंजूरी दिए जाने की मांग की है।

बता दें कि हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सीरम इंस्टीट्यूट के चीफ अदार पूनावाला ने यह कहा था कि संभवत: ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक एक नई वैक्सीन की खोज कर रहे हैं, जो इस नए वैरिएंट के खिलाफ बूस्टर डोज की तरह काम करेगी।

कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट सबसे पहले 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट हुआ था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इस वैरिएंट में सबसे ज्यादा म्यूटेशन यानी बदलाव हुए हैं। डरने वाली बात यह है कि वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में सबसे ज्यादा बदलाव की वजह से यह पहले के वैरिएंट्स की तुलना में और भी तेजी से फैल सकता है। दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यह वैरिएंट जिन लोगों में पाया गया, उनका टीकाकरण पूरा हो चुका था।

बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक तो निफ्टी 200 अंक फिसला
तालाब में नहाने गई दो मासूम बहनें डूबी, दूसरे दिन मिले शव, परिवार में कोहराम
CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म, साथी ने वीडियो बनाकर तीसरे दोस्त को भेजा, तीनों पहुंचे जेल
राज्योत्सव के अवसर पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम , छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखेगी झलक
करमा तिहार के रंग में डूबा सीएम निवास, मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेज बारिश और हवाओं के बीच समुद्र में डूब गए कई बोट, 10 मछुआरे लापता तेज बारिश और हवाओं के बीच समुद्र में डूब गए कई बोट, 10 मछुआरे लापता
Next Article चक्रवाती तूफान 'जवाद' का खतरा बरकरार, राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का खतरा बरकरार, राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?