ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से एक्शन में मोदी सरकार, होम आइसोलेशन के नियमों में बदलाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से एक्शन में मोदी सरकार, होम आइसोलेशन के नियमों में बदलाव

By @dmin
Published: January 5, 2022
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के लक्षणों या बगैर लक्षणों वाले कोरोनो मरीजों के होम आइसोलेशन की बुधवार को नई गाइड लाइन जारी की है। इसमें सात दिन बाद आइसोलेशन खत्म करने जैसे नियम बनाए गए हैं। देश में कोमॉर्बिड मरीजों (जो पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं) की तादाद अच्छी खासी है। ऐसे में मामले बढ़ेंगे तो अस्पताल में भर्ती होने की संख्या भी बढ़ेगी। इसलिए होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन जारी की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के/बिना लक्षण वाले कोविड-19 के मरीज़ों के होम आइसोलेशन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए। #COVID19 pic.twitter.com/g0iZHS2vM0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2022

जो कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रहेंगे उन्हें अगर पिछले तीन दिनों में बुखार नहीं आया तो उनको छुट्टी दे दी जाएगी। उन्हें होम आइसोलेशन अवधि समाप्त होने के बाद पुन: परीक्षण कराने की कोई जरूरत नहीं होगी। होम आइसोलेशन के दौरान संक्रमित व्यक्ति को इलाज करने वाले चिकित्सा अधिकारी के संपर्क में रहना होगा। यदि स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो तो उसे तुरंत बताना होगा।

केंद्र ने राज्यों को कंट्रोल रूम दुरुस्त रखने को कहा है। कंट्रोल रूम का काम होगा कि जब होम आइसोलेट किए गए मरीज की तबीयत बिगड़े और उसे अस्पताल में भर्ती कराने के इंतजाम करे। ऐसे हालात में एंबुलेंस, टेस्टिंग से लेकर अस्पताल में बेड आसानी से मिल पाए, यह भी देखना कंट्रोल रूम का काम होगा।

ये हैं होम आइसोलेशन के नए नियम

  • बुजुर्ग मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन की अनुमति मिलेगी।
  • हल्के लक्षण वाले मरीज घर पर ही रहेंगे। उनके लिए प्रॉपर वेंटिलेशन रहना जरूरी है।
  • कोरोना मरीजों को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
  • मरीज को ज्यादा से ज्यादा तरल आहार लेने की सलाह दी गई है।
  • एचआईवी संक्रमित, ट्रांसप्लांट कराने वाले और कैंसर के मरीज को डॉक्टर की सलाह पर ही होम आइसोलेशन में रखा जा सकेगा।

ये नियम जानना भी जरूरी

  • बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीज जिनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 93 फीसदी से ज्यादा होगा उन्हें ही होम आइसोलेशन में जाने की इजाजत होगी।
  • माइल्ड और एसिम्प्टोमेटिक मरीजों को जिला स्तर के कंट्रोल रूम के सतत संपर्क में रहना होगा।
  • कंट्रोल रूम उन्हें जरूरत पडऩे पर टेस्टिंग और हॉस्पिटल बेड समय पर मुहैया करवा सकेंगे।
  • मरीज को एस्टरॉयड लेने की मनाही है। सिटी स्कैन और चेस्ट एक्सरे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं किए जाएंगे।

ये लक्षण हों तो तत्काल डॉक्टर की सलाह लें

  • तीन दिनों तक यदि लगातार बुखार 100 डिग्री फेरनहाइट से ज्यादा हो।
  • यदि सांस लेने में मुश्किल और सांस फूलने लगे।
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरकर 93 फीसदी से कम हो जाए।
  • श्वसन दर प्रति मिनट 24 हो।
  • सीने में लगातार दर्द या दबाव महसूस हो।
  • मानसिक भ्रम की स्थिति बने।
  • गंभीर थकान व बदन दर्द हो।
CG Big Breaking: होली के पहले सरकारी कर्मचारियों को सौगात, महंगाई भत्ता 53 फीसदी करने का आदेश जारी
Breaking: खनन माफिया और पुलिस की बीच फायरिंग में BJP नेता की पत्नी की मौत, गोली लगने से 5 पुलिसकर्मी घायल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ, रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
48 के हुए विजय: मां 100 रुपए कमाती तब मिल पाता था खाना, पहली फिल्म के मिले 500 रुपए अब एक फिल्म के 100 करोड़ करते हैं चार्ज
कलेक्टर जनदर्शन में महिला की गुहार, बेटी लिख नहीं सकती इसलिए परीक्षा के लिए दिया जाए एक राइटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 82 # 05 january 2022
Next Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses कोरोना से निजात पाने 625 आक्सीजन बैड उपलब्ध, संक्रमण की तीसरी लहर से जंग लड़ने तैयार: वोरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?