ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐन चुनाव के एलान से पहले पंजाब में नए डीजीपी की नियुक्ति, वीरेश कुमार भवरा लेंगे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की जगह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

ऐन चुनाव के एलान से पहले पंजाब में नए डीजीपी की नियुक्ति, वीरेश कुमार भवरा लेंगे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की जगह

By @dmin
Published: January 8, 2022
Share
ऐन चुनाव के एलान से पहले पंजाब में नए डीजीपी की नियुक्ति, वीरेश कुमार भवरा लेंगे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की जगह
ऐन चुनाव के एलान से पहले पंजाब में नए डीजीपी की नियुक्ति, वीरेश कुमार भवरा लेंगे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की जगह
SHARE

चंडीगढ (एजेंसी)। वीरेश कुमार भवरा पंजाब के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का एलान करने वाला है, इससे पहले ही पंजाब सरकार ने डीजीपी पद पर भवरा की नियुक्ति कर दी है।

वीके भवरा 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय डीजीपी होमगार्ड तैनात हैं। वे विजिलेंस चीफ के तौर पर भी काम कर चुके हैं। यूपीएससी को भेजे गए पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर रहा है। वह 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। इस बार भावरा की डीजीपी पद पर नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है।

IPS Viresh Kumar Bhawra has been appointed as the new DGP of Punjab on the consideration of the panel received from UPSC pic.twitter.com/mzdzEAPKdS

— ANI (@ANI) January 8, 2022

नवजोत सिद्धू के चहेते अफसर पर गिरी गाज
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जब अपने पसंदीदा अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया तो पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को यह इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने प्रधान पद से अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया। दरअसल, सिद्धू डीजीपी पद पर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को नियुक्त कराना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने इस्तीफे जैसा अस्त्र भी इस्तेमाल कर डाला।

आखिरकार सिद्धू के दबाव में ही हाईकमान के इशारे पर चन्नी सरकार ने नए डीजीपी के लिए अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा और इकबाल प्रीत सिंह सहोता को हटाकर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को कार्यकारी डीजीपी लगा दिया, क्योंकि चट्टोपाध्याय को पक्के तौर पर डीजीपी लगाना था, इसलिए यूपीएससी को भेजे पैनल में उनका नाम प्रमुखता से रखा गया लेकिन इस पद पर नियुक्ति के तय नियमों ने नवजोत सिद्धू के इरादों पर पानी फेर दिया और यूपीएससी ने चट्टोपाध्याय का नाम डीजीपी पैनल से ही बाहर कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री चन्नी को भी झटका लगा है क्योंकि इकबाल प्रीत सिंह सहोता भी इस पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। राज्य सरकार के पैलन में सहोता का नाम सातवें स्थान पर रखा गया था।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 57 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 86,508 नए मामले
Big News: Registry of Lease: बीएसपी आवासों की रजिस्ट्री के लिए भागीरथ बने विधायक देवेन्द्र
पुलिस लगा रही मनचलों की क्लास, सार्वजनिक जगहों पर यह सब करना पड़ेगा महंगा
PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…. बरसात से पहले सड़कों की मरम्मत व ई-श्रेणी में पंजीयन और अनुबंधित इंजीनियरों की जानकारी हर महीने भेजने के निर्देश
बड़ी खबर: अल सुबह बीएसपी के एसएमएस-2 में धमाका…. सेक्टर-1 से तालपुरी तक सुनी गई आवाज…. जाने धमाके बाद क्या हुआ?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हैप्पी बर्थडे यश: एक फिल्म से ही सुपरस्टार बन गया साउथ का हीरो…
Next Article कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा बिग ब्रेकिंग: 7 चरणों में होगा पांच राज्यों का चुनाव, 10 फरवरी को वोटिंग, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?