ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: अल सुबह बीएसपी के एसएमएस-2 में धमाका…. सेक्टर-1 से तालपुरी तक सुनी गई आवाज…. जाने धमाके बाद क्या हुआ?
Share
Notification Show More
Latest News
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 3, 2026
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: अल सुबह बीएसपी के एसएमएस-2 में धमाका…. सेक्टर-1 से तालपुरी तक सुनी गई आवाज…. जाने धमाके बाद क्या हुआ?

By @dmin Published February 16, 2021
Share
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में मंगलवार की सुबह विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि सेक्टर-1 से लेकर तालपुरी तक इसकी आवाज सुनाई दी। सुबह-सुबह लोगों ने धमाके की यह आवाज सुनी। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट एसएमएस-2 के कन्वर्टर में हुआ है। इस घटना से कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन धमाके से कर्मियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट सुबह 5:40 बजे का बताया जा रहा है। यहां कन्वर्टर शॉप में ब्लास्ट फर्नेस से आने वाले हॉट मेटल को रसायनिक क्रिया के माध्यम से लिक्विड स्टील में बदला जाता है। कर्मियों के मुताबिक कन्वर्टर-1 को घुमाने के दौरान यह विस्फोट हुआ। इसका माका इतनी तेज था कि आसपास धूल का गुबार भर गया। 50 मीटर के दायरे में मौजूद तमाम ऑफिस इक्यिपमेंट्स, कंप्यूटर गिरने से टूट गए। आवाज के चलते खिड़कियों के शीशे तक टूट कर बिखरे। बताया जा रहा है कि धमाके बाद कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
कन्वर्टर की सफाई के दौरान हुआ धमाका
बताया जा रहा है कि कन्वर्टर की सफाई की जा रही थी और बचे पानी को नीचे गिराया जा रहा था। इस प्रक्रिया के तहत 1500 डिग्री तक इसे घुमाया जाता है। इसी दौरान नीचे गिरे खराब मेटल के ऊपर थोड़ा सा पानी गिरा और जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के कारण आसपास तेज वाइब्रेशन हुआ, जो कि 50 से 100 मीटर के दायरे में फैल गया। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक धमाके के बाद चारों तरफ धूल ही धूल नजर आ रही थी। वहां खड़ी गाडिय़ां धूल से ढंक गईं कुछ देर के लिए आसपास कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

You Might Also Like

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

@dmin February 16, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chamber Election: Election Officers Visit Bhilai… Inspection of चैम्बर चुनाव: निर्वाचन अधिकारीयों का भिलाई दौरा… मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षण…. दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल बड़ी खबर: नगर पालिक निगम रिसाली का महापौर आरक्षण…. ओबीसी महिला होगी रिसाली महापौर…. दावेदारों की दौड़ में यह नाम
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?