ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसबीआई के दो एटीएम काटकर लाखों की रकम पार, वारदात को अंजाम देने के बाद आग लगाकर फरार हुए आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एसबीआई के दो एटीएम काटकर लाखों की रकम पार, वारदात को अंजाम देने के बाद आग लगाकर फरार हुए आरोपी

By Om Prakash Verma Published August 27, 2023
Share
एसबीआई के दो एटीएम काटकर लाखों की रकम पार, वारदात को अंजाम देने के बाद आग लगाकर फरार हुए आरोपी
एसबीआई के दो एटीएम काटकर लाखों की रकम पार, वारदात को अंजाम देने के बाद आग लगाकर फरार हुए आरोपी
SHARE

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकालकर आरोपियों की पता-साजी में जुटी पुलिस
भिलाई। भिलाई के हुडको कालोनी में एक साथ दो एटीएम को काटकर उसके अंदर से लाखों का रकम पार कर दिया गया। गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को काटने के बाद आरोपियों ने पूरा रकम निकाल लिया फिर दोनों ही बूथ को आग के हवाले कर दिया। आरोपियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज निकालकर दुर्ग पुलिस आरोपियों की पता-साजी में जुट गई है।

भिलाई नगर थाना अंतर्गत हुडको वार्ड 70 में बीती रात एसबीआई के दो अलग-अलग एटीएम में चोरी की वारदात हुई। पहली घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 1 बजे के करीब मिलन चौक स्थित एटीएम में हुई। उसके बाद दूसरी घटना वहां से 200 मीटर दूर दशहरा मैदान ग्राउंड स्थित एसबीआई के एटीएम में दो से ढाई बजे के बीच हुई है। घटना को अंजाम देने तीन से चार आरोपी कार में पहुंचे थे। वे अपने साथ गैस कटर लेकर आए थे। उन्होंने पहले स्विच निकाल कर एटीएम की इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई को बंद कर दिया। उसके बाद अंदर जाकर गैस कटर से एटीएम को काटा। सारा रकम निकालने के बाद एटीएम को आग के हवाले कर दिया। इसी तरह उन्होंने दूसरे एटीएम में घटना को अंजाम दिया है। आग से दोनों एटीएम के एसी भी जल गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकालकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि मिलन चौक के पास वाला एटीएम जिस मकान के नीचे लगा था उसके मकान मालिक का बेटा ऊपर कमरे में सो रहा था। उसने शटर उठाने का आवाज सुना। लेकिन उसे लगा कि कोई दुकान संचालक शटर गिरा रहा है। लेकिन जब धुआं नीचे से होकर उसके कमरे में पहुंचा तो आग लगने की आशंका से परिजनों को जगाकर नीचे आया। उन्होंने देखा कि एटीएम से धुंआ निकल रहा है। पास जाकर देखा तो वहां आग लगी थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एटीएम का सारा कैश पर हो चुका है। पुलिस को मिलन चौक वाले एटीएम के सामने स्थित मकान के सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों के फुटेज मिले हैं। यह फुटेज रात एक से सवा एक बजे के लगभग का बताया जा रहा है। वहीं दूसरे एटीएम में दो बजे के आसपास वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हर पहलूओं पर गौर किया और आरोपियों तक की योजना तय की।

एटीएम में गार्ड तैनात करने का निर्देश
एसबीआई की तरफ से दोनों ही एटीएम में रात के समय गार्ड की तैनाती नहीं की गई थी। इससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में और आसानी हुई। भिलाई नगर सीएसपी विश्वदीप त्रिपाठी व टीआई मनोज प्रजापति ने बताया कि एसबीआई को कहा गया है कि वह एटीएम में रात के समय गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करें। एटीएम में कितना रकम था इसकी जानकारी तो एसबीआई के अधिकारियों ने अभी नहीं दी। उनका कहना है कि संडे या त्यौहार के समय वे एक एटीएम में 15-20 लाख रुपए तक कैश डालते हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने दोनों को मिलाकर 30-40 लाख रुपए की चोरी की है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma August 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! सीएम भूपेश पहले ही दे चुके हैं संकेत, जीत की संभावना पर ही बनाया जाएगा प्रत्याशी CG Politics: एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! सीएम भूपेश पहले ही दे चुके हैं संकेत, जीत की संभावना पर ही बनाया जाएगा प्रत्याशी
Next Article संकल्प शिविर का समापन: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा अरूण वोरा को चुनाव जिताना ही मोतीलाल वोरा को सच्ची श्रद्धांजलि संकल्प शिविर का समापन: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा अरूण वोरा को चुनाव जिताना ही मोतीलाल वोरा को सच्ची श्रद्धांजलि

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?