ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसईसीएल दीपका खदान में हादसा, करोड़ों की ड्रिल मशीन जलकर हो गई खाक, किसी तरह ड्राइवर बचाई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewskorbaNews

एसईसीएल दीपका खदान में हादसा, करोड़ों की ड्रिल मशीन जलकर हो गई खाक, किसी तरह ड्राइवर बचाई जान

By Mohan Rao
Published: October 2, 2024
Share
एसईसीएल दीपका खदान में हादसा, करोड़ों की ड्रिल मशीन जलकर हो गई खाक, किसी तरह ड्राइवर बचाई जान
एसईसीएल दीपका खदान में हादसा, करोड़ों की ड्रिल मशीन जलकर हो गई खाक, किसी तरह ड्राइवर बचाई जान
SHARE

कोरबा। एसईसीएल के दीपका कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान ड्रिल मशीन में भीषण आग लग गई। ब्लास्टिंग से पहले ड्रिल मशीन से उत्खनन का काम करने के दौरान यह हादसा हुआ है। ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने ड्रिल मशीन को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारियों के मुताबिक, दीपका खदान के गांव अमगांव के फेस में कोयले का उत्खनन किया जा रहा था। तभी उत्खनन कर रही ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ड्रिल मशीन को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन उसके पहुंचने के पहले ही ड्रील मशीन पूरी तरह से जल कर खाक चुकी थी। ड्रिल मशीन चलाने वाले ड्राइवर ने तो कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। दीपका थाना के टीआई युवराज तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है, लेकिन एसईसीएल या दीपका खदान प्रबंधन की ओर से थाने में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई।

गौरतलब है कि कोयला खदान में उत्खनन के लिए बड़ी-बड़ी मशीनों का उपयोग किया जाता है। इस तरह की मशीनें काफी महंगी होती हैं। उत्खनन के काम में लिए जाने वाली इन मशीनों की कीमत करोड़ों में है। जानकारों के मुताबिक, उत्खनन के दौरान कई बार मशीन का टेंपरेचर काफी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट होने से आगजनी की घटनाएं होती हैं। कार्य प्रभावित होने के साथ ही कंपनी को भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। मौजूदा मामले में भी ड्रिल मशीन जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी है।

रायपुर की फैक्ट्री में जला 14 टन गांजा, नशीले कैप्शूल, इंजेक्शन और चरस भी स्वाहा… जानिए क्या है पूरा माजरा
हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, महिला की उंगलियां कटकर हुई अलग, 20 मजदूर घायल
CG Politics: सरगुजा लोकसभा: प्रत्याशी बदलकर हर बार जीती भाजपा, रेणुका रिपीट होगी या एक बार फिर मिलेगा नया प्रत्याशी?
अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर का आयोजन 23 सितंबर भिलाई में… जुटे देशभर के पुलिस वेटलिफ्टर
मातम में बदली खुशियां: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी… दिल्ली में यूपीएससी तैयारी के लिए बढ़ाई गईं 135 सीटें मुख्यमंत्री साय ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस को नसीहत- न्याय नहीं क्षमा यात्रा निकालें
Next Article मुख्यमंत्री साय ने बनाई मिट्टी की कटोरी, स्थानीय बुनकर से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी मुख्यमंत्री साय ने बनाई मिट्टी की कटोरी, स्थानीय बुनकर से खरीदी गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?