ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एल्युमिनियम प्लांट का विरोध: सरकारी अमलों पर भारी पड़े ग्रामीण, सीमांकन के लिए पहुंची टीम वापस लौटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एल्युमिनियम प्लांट का विरोध: सरकारी अमलों पर भारी पड़े ग्रामीण, सीमांकन के लिए पहुंची टीम वापस लौटी

By Om Prakash Verma
Published: March 25, 2023
Share
एल्युमिनियम प्लांट का विरोध: सरकारी अमलों पर भारी पड़े ग्रामीण, सीमांकन के लिए पहुंची टीम वापस लौटी
एल्युमिनियम प्लांट का विरोध: सरकारी अमलों पर भारी पड़े ग्रामीण, सीमांकन के लिए पहुंची टीम वापस लौटी
SHARE

सरगुजा। सरगुजा में प्रस्तावित एल्युमिनियम प्लांट का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम चिरंगा में प्रस्तावित प्लांट के लिए आबंटित भूमि का सीमांकन करने पहुंचे अफसरों को शनिवार को तीर-धनुष लिए ग्रामीणों ने घेर लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ सामने देख अफसरों को होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स सहित कलेक्टर, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विरोध कर रहे लोगों को अफसरों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके चलते प्रशासनिक अमले को वापस लौटना पड़ा।

सरगुजा जिले के चिरगा, माजा, करदना, डरगवा, कालीपुर और लैगू पंचायत क्षेत्र में एल्युमीनियम प्लांट खोलने की तैयारी चल रही है। 3600 करोड़ के इस प्लांट को शुरू करने के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं। प्लांट लगने की भनक लगने के बाद से ही आसपास के ग्रामीण इसका विरोध करते चले आ रहे हैं। कुछ समय पहले जहां 200 से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्लांट नहीं खोलने की मांग की थी। वहीं गुरुवार को तय कार्यक्रम के तहत चिरगा, माजा, कालीपुर और डरगवा के 2 हजार से अधिक ग्रामीण रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। चिरगा मोड से शुरू हुई रैली में शामिल ग्रामीण तीन किमी पैदल चलकर शांतिपारा पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण प्लांट बंद करने तख्तियां लेकर चल रहे थे।

एल्युमिनियम प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - Dainik Bhaskar

3600 करोड़ का प्रोजेक्ट, बतौली के पास 270 करोड़ का
कंपनी ने क्षेत्र में 3600 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रोजेक्ट बनाया है। इसमें 1254 करोड़ रुपए में एल्युमीना बनाने का प्रोजेक्ट और करीब 2400 करोड़ में पावर प्रोजेक्ट लगेगा। वहीं बतौली से 5 किमी दूर सिलसिला में 270 करोड़ का कंपनी का प्रोजेक्ट एक साल पहले ही शुरू हुआ है, जहां से एल्युमीनियम का उत्पादन शुरू हो गया है, लेकिन यहां भी लगातार ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। प्लांट लगाने से पहले यहां कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे समय तक यहां बिजली भी नहीं पहुंच पाई थी, क्योंकि खंभे लगाने पर ग्रामीण उन्हें उखाड़कर फेंक दे रहे थे।

ग्रामीणों के विरोध के चलते रोका गया सीमांकन
कलेक्टर और एसपी ने चर्चा कर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण नहीं मानें। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि किसी भी हाल में एल्युमिनियम प्लांट नहीं खोलने देंगे। ग्रामीणों के आक्रोश और उग्र होने की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने सीमांकन को रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद ग्रामीणों से उनका विरोध लिखित में लिया गया है। प्रशासनिक व पुलिस का अमला लौट गया, लेकिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण चिरंगा पहाड़ में डटे हुए हैं। सीमांकन एवं एल्युमिनियम प्लांट का भूमिपूजन की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों का दल लगातार मौके की निगरानी कर रहा है।

दो वर्ष से अधिक समय से विरोध
मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट के लिए चिरंगा में 850 एकड़ जमीन का आबंटन किया गया है। प्लांट का ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। पर्यावरण की जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को बंधक बना लिया था। प्लांट के विरोध में ग्रामीण लगातार प्रदर्शन करते हुए एनएच में चक्काजाम सहित पैदल मार्च भी निकाल चुके हैं। माजा, चिरगा, करदना, लैगू व कालीपुर के ग्रामीण प्लांट के विरोध में हैं। प्लांट खोलने के लिए दूसरे गांव के लोगों को लाकर ्समर्थन दिखाने की कोशिश भी पूर्व में कई बार की जा चुकी है, लेकिन ये प्रयास धरातल पर निरर्थक साबित हो रहे हैं।

Breaking News : खुर्सीपार में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
धान खरीदी के मुद्दे पर जिला कांगेस कमेटी भिलाई की प्रेसवार्ता, जिला प्रभारी चंद्रवंशी ने कहा – अनावश्यक भ्रम फैला रहा विपक्ष… बेहतर तरीके से हो रही प्रदेश में धान खरीदी
चुनाव पर कोरोना का साया : चुनाव आयोग ने कहा- मतदान के चरणों में नहीं होगा कोई बदलाव
फ्रांस की पर्यटक को भाया छत्तीसगढ़, मां को लेकर दोबारा घूमने पहुंची, पर्यटकों ने की टाटामारी की सैर
Bhilai Breaking : मोती माला बनाने के काम का झांसा देकर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टर माइंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराब के नशे में धुत ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने हॉस्टल में घुस किया था ये कांड, हुआ सस्पेंड, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज शराब के नशे में धुत ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने हॉस्टल में घुस किया था ये कांड, हुआ सस्पेंड, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
Next Article विपरीत परिस्थितियों में भी हमने छत्तीसगढ़ वासियों का भरोसा रखा कायम : भूपेश बघेल विपरीत परिस्थितियों में भी हमने छत्तीसगढ़ वासियों का भरोसा रखा कायम : भूपेश बघेल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?