ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक स्कूल ऐसा भी: कमरा एक, कक्षाएं पांच, 88 बच्चे और शिक्षक भी एक, चार महीने बीतने के बाद भी नहीं बनी छत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एक स्कूल ऐसा भी: कमरा एक, कक्षाएं पांच, 88 बच्चे और शिक्षक भी एक, चार महीने बीतने के बाद भी नहीं बनी छत

By Om Prakash Verma
Published: July 12, 2023
Share
एक स्कूल ऐसा भी: कमरा एक, कक्षाएं पांच, 88 बच्चे और शिक्षक भी एक, चार महीने बीतने के बाद भी नहीं बनी छत
एक स्कूल ऐसा भी: कमरा एक, कक्षाएं पांच, 88 बच्चे और शिक्षक भी एक, चार महीने बीतने के बाद भी नहीं बनी छत
SHARE

जगदलपुर। जगदलपुर में दरभा ब्लॉक मुख्यालय से महज चार किमी दूर प्राथमिक स्कूल में पांच कक्षाएं संचालित होती है, और 88 बच्चे भी पढ़ रहे हैं, लेकिन सभी एक ही कमरे में चल रही हैं। बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक भी एक ही हैं। स्थिति ऐसी है कि मरम्मत के नाम पर चार माह पहले स्कूल की छत तोड़ी गई, जो अब तक नहीं बन सकी है।

छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाएं संचालित कर रही है। दावा किया जा रहा है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा का स्तर सुधरा है और बच्चे अब बड़ी संख्या में फिर से स्कूल जाने लगे हैं। हालांकि जगदलपुर में दरभा ब्लॉक मुख्यालय से महज चार किमी दूर प्राथमिक स्कूल की स्थिति इससे उलट है। यहां पांच कक्षाएं संचालित होती है, और 88 बच्चे भी पढ़ रहे हैं, लेकिन सभी एक ही कमरे में चल रही हैं। बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक भी एक ही हैं। स्थिति ऐसी है कि मरम्मत के नाम पर चार माह पहले स्कूल की छत तोड़ी गई, जो अब तक नहीं बन सकी है।

ग्राम पंचायत छिदावाड़ा क्रमांक 2 में संचालित होने वाले प्राथमिक शाला कावारास में पहली से पांचवीं तक 88 बच्चे पढ़ाई करते हैं। गर्मियों की छुट्टी से पहले मरम्मत के लिए स्कूल की छत को तोड़कर सुधार कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद चार माह बीतने पर भी अब तक बच्चों के सिर पर छत नसीब नहीं हो पाई है। ऐसे में सभी कक्षाओं के बच्चे एक ही कमरे में बैठकर पढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि इन सभी बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक भी एक ही हैं थबीर कश्यप। जो पहली से लेकर पांचवीं तक की कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाते हैं। इनके अलावा स्कूल अधीक्षक लखमू राम मौर्य हैं।

स्कूल के अधीक्षक लखमू राम मौर्य बताते हैं कि इस मामले की लेकर आला अधिकारियों को भी सूचना दी गई, लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रह है। जिसके चलते इन बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक की कमी कई वर्षो से बनी हुई है। वहीं एकलौते शिक्षक को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा परेशानियों को देखते हुए ग्रामीण कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी निर्णय नही निकला है। वहीं बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम कहते हैं कि मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही आगे कुछ पता चल सकेगा।

विजय देवरकोंडा की लाइगर का ट्रेलर रिलीज, अभिनेता के दमदार एक्शन ने मचाई तबाही
आरोप नहीं आलोचना पसंद है मुझे, कभी-कभी तो आलोचकों को बहुत मिस करता हूं-पीएम मोदी
बाबा की बारात में जुटे लाखों भक्त, गोल्डन बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में शामिल हुआ बोलबम समिति का नाम…. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत की झांकियां देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने ली यातायात विभाग के अधिकारियों की मिटिंग… यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने दिए निर्देश
50 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों की बन रही लिस्ट, जानेंं किनको किया जाएगा रिटायर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Adventure: उफान पर चित्रकोट जलप्रपात: लगातार बारिश ने बढ़ाई भारत के 'नियाग्रा' की खूबसूरती, देखने उमड़ रहे पर्यटक Adventure: उफान पर चित्रकोट जलप्रपात: लगातार बारिश ने बढ़ाई भारत के ‘नियाग्रा’ की खूबसूरती, देखने उमड़ रहे पर्यटक
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में गंगाजल पॉलीटिक्स

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?