ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक लाख के इनामी नक्सली समेत पांच माओवादियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में रहे हैं शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

एक लाख के इनामी नक्सली समेत पांच माओवादियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में रहे हैं शामिल

By Om Prakash Verma
Published: July 31, 2024
Share
एक लाख के इनामी नक्सली समेत पांच माओवादियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में रहे हैं शामिल
एक लाख के इनामी नक्सली समेत पांच माओवादियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में रहे हैं शामिल
SHARE

बीजापुर। बीजापुर में बुधवार को नक्सलियों को एक और झटका लगा है। नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान एक लाख की इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष समेत पांच नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए पुलिस के आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इसी के साथ इस वर्ष के अब तक में 142 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा कर आत्मसमर्पण कर दिया है। वही विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे 310 नक्सलियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताडऩा से तंग आकर व शासन की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत पोमरा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष एक लाख के इनामी मंगू पोटाम पिता दुला उम्र 40 निवासी भट्टूम पारा कुडमेर थाना मिरतुर, बेचापाल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन सदस्य पायकु तेलम पिता हुंगा तेलम उम्र 35 निवासी धुर्वापारा मदपाल थाना मिरतुर, बेचापाल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य मीना तेलम पिता बुधरु तेलम उम्र 27 निवासी पटेलपारा मदपाल थाना मिरतुर, राजू तेलम पिता लच्छू तेलम उम्र 30 निवासी धुर्वापारा मदपाल थाना मिरतुर व पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर मल्लेश पोटाम उर्फ मल्लूम पिता पाण्डु पोटाम उम्र 30 निवासी पटेलपारा मदपाल थाना मिरतुर शामिल है। आत्मसमर्पित नक्सली विभिन्न घटनाओं में शामिल थे। नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई।

धमतरी में तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को राशि अंतरण के कार्यक्रम में चिटफंड कंपनी के निवेशकों को लौटायी गई 2.17 करोड़ रुपए की राशि
कलाप्रेमियों के लिए अच्छी खबर: भिलाई में मिलने वाली है कला प्रदर्शन के लिए जगह, बनेगा आर्ट कम एक्जीबिशन सेंटर
सुपेला फ्लाईओवर में बड़ा हादसा : पाइप से भरी पिकअप से भिड़ा बाइक सवार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विधानसभा चुनाव-2023: दोनों चरणों का मतदान प्रभावित करेगा त्यौहारी सीजन, 7 और 17 को वोटिंग
छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण नहीं होगा बाधित, अभी पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध…. राज्य को जल्द ही मिलने वाली हैं 5.26 लाख नई वैक्सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कथा सुनने पहुंच रहे भक्तों को दुर्ग जिला ब्राम्हण समाज की युवा टोली कर रही हजारों पौधों का निशुल्क वितरण कथा सुनने पहुंच रहे भक्तों को दुर्ग जिला ब्राम्हण समाज की युवा टोली कर रही हजारों पौधों का निशुल्क वितरण
Next Article श्री रामलला दर्शन के लिए 38 श्रद्धालुओं का दल रवाना श्री रामलला दर्शन के लिए 38 श्रद्धालुओं का दल रवाना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?