ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक रेल-एक नंबर: दपूमरे सहित पूरे भारतीय रेलवे में बस एक डायल पर सिक्योरिटी से लेकर इंक्वायरी तक हर समस्या का मिलेगा समाधान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

एक रेल-एक नंबर: दपूमरे सहित पूरे भारतीय रेलवे में बस एक डायल पर सिक्योरिटी से लेकर इंक्वायरी तक हर समस्या का मिलेगा समाधान

By Om Prakash Verma
Published: June 3, 2023
Share
एक रेल-एक नंबर: दपूमरे सहित पूरे भारतीय रेलवे में बस एक डायल पर सिक्योरिटी से लेकर इंक्वायरी तक हर समस्या का मिलेगा समाधान
एक रेल-एक नंबर: दपूमरे सहित पूरे भारतीय रेलवे में बस एक डायल पर सिक्योरिटी से लेकर इंक्वायरी तक हर समस्या का मिलेगा समाधान
SHARE

बिलासपुर (पीआईबी)। देश की लाइफ लाइन भारतीय रेलवे जिससे हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री यात्रा करके अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचते हैं। यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे हर समय यात्रियों की सुविधा के लिए नए-नए कदम उठाता रहता है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) जारी किया है। इस नंबर के जरिए यात्रियों को हर समस्या का समाधान मिलता है। अक्सर लोगों के रेल से जुड़ी कोई भी जानकारी लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था तथा अलग अलग तरह की सूचनाओं के लिए अलग अलग हेल्प लिने नंबर जारी किए गए थे। इन सब अलग अलग नंबरों को याद रखना आसान नहीं था। भारतीय रेलवे ने इस समस्या से छुटकारा दिला दिया है। दरअसल रेलवे ने यात्रियों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है।

इस खास सुविधा के तहत अब कोई भी यात्री बस एक नंबर पर कॉल करके ट्रेन से याभारतीय रेलवे से जुड़ी किसी भी जानकारी के बारे में पता लगा सकता है। हेल्पलाइन नंबर एक है, लेकिन इससे मिलेगी जानकारी अनेक। इसके साथ ही यात्रियों से आग्रह करते हुए रेलवे ने भारतीय रेल से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर- 139 डायल करने के लिए कहा है। यह नंबर 24 घंटे सातो दिन यात्रिओं के लिए उपलब्ध रहेगा। इंडियन रेलवे की 139 हेल्पलाइन नंबर आईवीआरएस यानी इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम पर आधारित है। इसमें आपको कई भाषाओं में जानकारी मिल सकती है।

दरअसल, इस नंबर पर कॉल करने से आपको सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, दुर्घटना की जानकारी, ट्रेन से जुड़ी शिकायत, स्टेशन से संबंधित शिकायत, सतर्कता जानकारी, पार्सल पूछताछ, सामान्य जानकारी, शिकायत कार्रवाई की स्थिति जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

139 पर कॉल करके निम्न सर्विस की सहायता प्राप्त किया जा सकती है :-

  1. सुरक्षा संबंधी जानकारी के लिए 1दबाएं
  2. मेडिकल इमरजेंसी के लिए 2 दबाएं
  3. ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी सूचना के लिए 3 दबाएं
  4. ट्रेन से जुड़ी कोई शिकायत के लिए 4 दबाएं
  5. आम शिकायतों के लिए 5 दबाएं
  6. विजिलेंस से जुड़ी जानकारी के लिए 6 दबाएं
  7. माल भाड़ा, पार्सल संबंधी जानकारी के लिए 7 दबाएं
  8. शिकायत का स्टेटस/स्थिति के लिए 8 दबाएं
  9. किसी स्टेशन, सतर्कता और भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए 9 दबाएं
  10. कॉल सेंटर अधिकारी से बात करने के लिए * दबाएं
  11. पूछताछ: PNR, किराया और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए 0 दबाएं

SMS से ले सकते हैं जानकारी:-
139 नंबर IVRS- इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम पर आधारित है। सभी मोबाइल फोन यूजर्स 139 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर यात्री, ट्रेन से संबंधित पूछताछ और PNR स्टेट्स, टिकट (सामान्य और तत्काल) की उपलब्धता, ट्रेन आगमन, प्रस्थान की तरह आरक्षण संबंधी पूछताछ के लिए एक SMS भेजकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सौतेली बेटी से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने वाले आरोपी पिता गिरफ्तार
राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए आज शाम पहुंचेगा मतपेटी व मतदान सामाग्री, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा स्ट्रांग रूम
Breaking : विजयवाड़ा में मिला दुर्ग से लापता बच्चा, पिता से नाराज होकर भागा था घर से… AP चाइल्ड लाइन को भी किया गुमराह
नेताओं के एक से ज्यादा जगह से चुनाव लडऩे पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका
दुर्ग में मजदूर की हत्या : पत्थर से सिर कुचला, लहूलुहान हालत में मिला शव… एक दिन में दूसरी वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : घर पर सो रहे पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, नाबालिग लापता
Next Article कई मेकअप उत्पादों का विकल्प बन सकता है फेशियल ऑयल, जानिए 5 इस्तेमाल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?