ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और खौफनाक अंजाम : आफताब के बाद अब दिलदार! पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के झुंड के बीच छोड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक और खौफनाक अंजाम : आफताब के बाद अब दिलदार! पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के झुंड के बीच छोड़ा

By Om Prakash Verma
Published: December 18, 2022
Share
23 दिन पहले लकड़ी काटने घर से निकला शख्स, अब मिली खोपड़ी, शरीर का बाकी हिस्सा गायब
23 दिन पहले लकड़ी काटने घर से निकला शख्स, अब मिली खोपड़ी, शरीर का बाकी हिस्सा गायब-सांकेतिक फोटो
SHARE

साहिबगंज (एजेंसी)। झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड से भी खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार शाम इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें क्या है मामला?
साहिबगंज में एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रबिका पहाडिऩ को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। वह प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगडऩे लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। यह भी पता चला है कि रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी।

शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।

दिल्ली में आफताब ने दी थी श्रद्धा को दर्दनाक मौत
गौरतलब है कि दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में लिव इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका श्रद्धा की बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को 18 दिनों तक फ्रिजर में रखा। वह धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हत्याकांड की जांच फिलहाल जारी है।

कल से नहीं खुलेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के कारण एक सप्ताह आगे बढ़ी छुट्टियां…. शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Liger: साल के आखिरी दिन सामने आई फिल्म की पहली झलक, विजय देवरकोंडा का एग्रेसिव लुक देख उड़े दर्शकों के होश
Bhilai Breaking : फायनेंस कंपनी को लगाई 10 लाख की चपत, ग्राहकों की किश्त वसूल कर हुए फरार
तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, सीएम साय ने किया 177 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने बच्चों संग पिठ्ठुल पर मारी गेंद, खेला सांप-सीढ़ी, लूडो, कैरम और चेस पर हाथ आजमाया, अंक ज्ञान का खेला खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड, मुख्यमंत्री मितान योजना में जुड़ी नई सेवा… सरकार के चार साल पूरे होने पर मिली नई सौगात
Next Article मौसम का सितम: घाटी में जमें नदी-नाले और झरने, माइनस 15 डिग्री पहुंचा तापमान मौसम का सितम: घाटी में जमें नदी-नाले और झरने, माइनस 15 डिग्री पहुंचा तापमान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?