ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और आईपीओ: बाजार में हलचल जारी, ये विमानन कंपनी कर रही 3600 करोड़ रुपये के आईपीओ की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

एक और आईपीओ: बाजार में हलचल जारी, ये विमानन कंपनी कर रही 3600 करोड़ रुपये के आईपीओ की तैयारी

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
एक और आईपीओ: बाजार में हलचल जारी, ये विमानन कंपनी कर रही 3600 करोड़ रुपये के आईपीओ की तैयारी
एक और आईपीओ: बाजार में हलचल जारी, ये विमानन कंपनी कर रही 3600 करोड़ रुपये के आईपीओ की तैयारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले साल प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने साल 2020 में आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आईपीओ बाजार में हलचल अब भी जारी है। जल्द बजट विमानन कंपनी गो एयरलाइंस भी 3,600 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश करेगी। इसके लिए कंपनी को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, शेयरों की बिक्री के माध्यम से कंपनी 3,600 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। इसके साथ ही कंपनी की प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। सेबी के मुताबिक, जिस कंपनी ने मई में आईपीओ के लिए प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। डीआरएचपी के अनुसार, आईपीओ से अर्जित आय से एयरलाइन 2,015.81 करोड़ रुपये से अधिक का उपयोग पूर्व-भुगतान या निर्धारित पुनर्भुगतान के लिए करेगी। 279.26 करोड़ रुपये की राशि ‘लेटर ऑफ क्रेडिट की रिप्लेसमेंट’ के लिए है। कंपनी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को ईंधन के लिए 254.93 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने की योजना भी बनाई है।

मालूम हो कि वाडिया समूह के पास कंपनी में 73.33 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि शेष शेयरधारिता अन्य संस्थाओं के पास है, जिसमें बेमैनको इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड भी शामिल है। इसकी कंपनी में 21.05 फीसदी हिस्सेदारी है। सी विंड इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड की हिस्सेदारी 3.76 फीसदी है। हीरा होल्डिंग्स एंड लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड, निधिवन इंवेस्टमेंट्स एंड ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और सहारा इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की एयरलाइन में 0.62 फीसदी हिस्सेदारी है। .

जानिए क्या है आईपीओ
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। 

एक करोड़ के इनामी नक्सली को जिंदा नहीं पकड़ पाई पुलिस, बीमारी से चली गई जान
चुनाव आयोग ने मतगणना की तारीख में किया बदलाव, अब इस दिन गिने जाएंगे वोट… जानिए क्या है वजह
बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल में 18 प्लस आयु वर्ग के टीकाकरण की हुई शुरूआत… पहले दिन लगा 100 लोगों को टीका
चीन की चाल: एलएसी पर तैनात किए 20 हजार सैनिक, भारत ने भी संभाला मोर्चा
अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सदन में विधायक रिकेश का कड़ा रूख, राजस्व मंत्री से की कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम
Next Article कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव सियासी हलचल: फिर दिल्ली रवाना हुए टीएस बाबा… क्या फिर से चलेगा तीन दिन पुराना खेल?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?