ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन

By @dmin
Published: December 29, 2021
Share
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, मंत्री डॉ. टेकाम ने बच्चों से मिलकर किया उनका उत्साहवर्धन
SHARE

रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीडा, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज साइंस कॉलेज मैदान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 5 संभागों के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रतियोगिता स्थल पहुंचकर गायन, नृत्य, वादन, चित्रकला एवं क्विज के विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण शैक्षणिक संस्थान की ऑफलाईन पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, परंतु बच्चों ने कार्यक्रम में जिस उत्साह के साथ प्रतिभागिता की है वह अत्यंत ही सराहनीय है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्यस्तरीय बौद्धिक एवं सांस्कृति प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में बालक एवं बालिका 14 एवं 19 आयु वर्ग समूह ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। बौद्धिक प्रतियोगिता अंतर्गत तात्कालिक भाषण, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नमंच, पोस्टर एवं चित्रकला में भी बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रतियोगिता अंतर्गत के शास्त्रीय संगीत लोक गायन, वाद्य, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य का आयोजन 14 वर्ष एवं 19 वर्ष के आयु वर्ग के लिए किया गया।

समूह नृत्य 14 वर्ष आयु वर्ग में रायपुर संभाग की भूमिका एवं समूह ने प्रथम, दुर्ग संभाग की चंचल एवं समूह ने द्वितीय और बस्तर संभाग की राजेश्वरी एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य 19 वर्ष आयु समूह के लोक नृत्य में सरगुजा संभाग की कृष्णा एवं समूह ने प्रथम, रायपुर संभाग की तेजस्वी एवं समूह ने द्वितीय, बिलासपुर संभाग की पुष्पांजली एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एकल नृत्य प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु समूह में बिलासपुर संभाग की दीपिका ने प्रथम, दुर्ग संभाग की नीलम ने द्वितीय, रायपुर संभाग की ट्विंकल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य 19 वर्ष आयु समूह में दुर्ग संभाग की कंचन ने प्रथम और रायपुर संभाग की पूर्णिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

शास्त्रीय नृत्य की समूह की विधा के 19 वर्ष आयु समूह में बस्तर संभाग की प्रतिमा एवं समूह को प्रथम, 19 वर्ष आयु समूह की एकल शास्त्रीय नृत्य विधा में बिलासपुर संभाग की मंजीता ध्रुव ने प्रथम, दुर्ग संभाग की जामिनी ने द्वितीय और बस्तर संभाग की पूर्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल शास्त्रीय नृत्य की विधा के 14 वर्ष आयु समूह में सरगुजा संभाग की जया धनवार ने प्रथम और दुर्ग संभाग की हर्षिता धु्रव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

एकल वादन प्रतियागिता 14 वर्ष आयु समूह में सरगुजा संभाग के साहिल एक्का ने प्रथम, बिलासपुर संभाग के मणीशंकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु समूह में दुर्ग संभाग की टीमा ने प्रथम, बस्तर संभाग की रानी ने द्वितीय और सरगुजा संभाग की आंकाक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता 19 वर्ष आयु समूह में बस्तर संभाग की खिलेश्वरी ने प्रथम, दुर्ग संभाग की रिगलेश ने द्वितीय और रायपुर संभाग की दामिनी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बौद्धिक प्रतियोगिता के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु समूह में बिलासपुर संभाग की वर्षा सिदार ने प्रथम, बस्तर संभाग की योगेश्वरी ने द्वितीय और सरगुजा संभाग की अनुप्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष आयु समूह में की वाद-विवाद प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के योगेश ने प्रथम, बिलासपुर संभाग के मंगलसिंह ने द्वितीय और दुर्ग संभाग के भानू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु समूह में बिलासपुर संभाग की कंचन ने प्रथम, सरगुजा संभाग की प्रज्ञा मरावी ने द्वितीय, और बस्तर संभाग की संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष आयु समूह में दुर्ग संभाग की भूमिजा ने प्रथम, बस्तर संभाग से सुरेश ने द्वितीय और सरगुजा संभाग से रोनाल मिंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु समूह में दुर्ग संभाग के देवेन्द्र ने प्रथम, बिलासपुर संभाग के निहाल सिंह ने द्वितीय और बस्तर संभाग के अनिल कुमार कुंजाम और सरगुजा संभाग की रागिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष आयु समूह में बस्तर संभाग के ईश्वर वाचम ने प्रथम, सरगुजा संभाग से कारीमा ने द्वितीय एवं बस्तर संभाग की प्रियंका नेकी एवं बिलासपुर संभाग की प्रीति सिदार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु समूह में दुर्ग संभाग की विनिता ने प्रथम, सरगुजा संभाग की अनुप्रिया ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग की अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष आयु समूह में बस्तर संभाग की राधा कश्यप ने प्रथम, सरगुजा संभाग के अमन टेकाम ने द्वितीय और दुर्ग संभाग की पुनादेवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नमंच प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु समूह में बिलासपुर संभाग की प्राचीश्याम ने प्रथम, सरगुजा संभाग की अनुप्रिया और बिदिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बस्तर संभाग के पंकज और हरभजन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष आयु समूह में दुर्ग संभाग की शशिकला और अनिला ने संयुक्त रूप से प्रथम, बिलासपुर संभाग की कीर्तिलता और तुलसीराम ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बस्तर संभाग की मधु मरकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शासन की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक स्वालंबन की ओर महिला समूहों के बढ़ते कदम
पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सीएम साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी अनुमति
हेडकॉन्स्टेबल की पत्नी व बेटी की हत्या : मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार…. आइजी अंकित गर्ग ने किया खुलासा
झीरम घाटी हत्याकांड : केन्द्र सरकार पर बरसे सीएम बघेल, कहा- हमारी सरकार आएगी तो दूध का दूध और पानी का पानी होगा
बदल सकता है जंग का रुख, रूस की दूसरी सबसे बड़ी हार! अब यहां से खदेड़े गए सैनिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 3 जनवरी से लगाए जाएंगे टीके
Next Article कांग्रेस में हाईकमान करेगा टिकट बंटवारा, दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कांग्रेस में हाईकमान करेगा टिकट बंटवारा, दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?