ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एंड पिक्चर्स पर ‘सर्कस’ के प्रीमियर के साथ कॉमेडी का महासर्कस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

एंड पिक्चर्स पर ‘सर्कस’ के प्रीमियर के साथ कॉमेडी का महासर्कस

By Om Prakash Verma
Published: September 14, 2023
Share
एंड पिक्चर्स पर 'सर्कस' के प्रीमियर के साथ कॉमेडी का महासर्कस
एंड पिक्चर्स पर 'सर्कस' के प्रीमियर के साथ कॉमेडी का महासर्कस
SHARE

तो लेकर अपना पॉपकॉर्न, सर्कस के रोमांच में खो जाने के लिए हो जाइए तैयार, 16 सितंबर को रात 8 बजे सिर्फ
हंसी के सैलाब में खो जाने के लिए हो तैयार हो जाइए क्योंकि एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘सर्कसÓ के प्रीमियर के साथ बेतहाशा कॉमेडी की जोरदार बरसात होने वाली है। ये फिल्म सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी और अपने दिलचस्प किरदारों, चुटीले वन-लाइनर्स और हंसी के धमाल के साथ दर्शकों को गुदगुदी की मजेदार सवारी कराएगी। जहां एंड पिक्चर्स लगातार बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्में दिखा रहा है, वहीं 16 सितंबर को रात 8 बजे फिल्म सर्कस का प्रीमियर होने वाला है जो ढेर सारे मनोरंजन और हंसी-मजाक से सराबोर एक शाम के साथ दर्शकों को रोज के रूटीन से अलग पागलपन की अजीबोगरीब दुनिया के दीदार कराएगी।

सर्कस में शानदार सितारों की बारात आपका मनोरंजन करेगी, जिनमें जोश से भरे रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर और व्रजेश हिरजी जैसे इंडस्ट्री के शानदार कलाकार हैं। ये सभी कलाकार एक ऐसा सिनेमाई अनुभव लेकर आ रहे हैं कि आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ऑल-टाइम एंटरटेनर रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जो जोरदार हंसी से भरा एंटरटेनमेंट परोसने के लिए जाने जाते हैं। इन सबके बीच इस फिल्म का गाना ‘करंट लगा रे’ जबर्दस्त तड़का लगाएगा, जिसे 87 मिलियन व्यूज़ हासिल हो चुके हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और उनकी मस्त अदाएं आपको झूमने पर मजबूर कर देंगी।

हंसी की पृष्ठभूमि से सजी फिल्म सर्कस में दो हमशक्ल जुड़वा जोड़ी की कहानी है जो जन्म से ही एक दूसरे से अलग हो जाते हैं, लेकिन इत्तेफाक से वो एक ही शहर में फिर से मिलते हैं। ऐसे में बड़ी अजीब स्थितियां बनती है और जब हंसी का ऐसा हंगामा हो तो दर्शक भी अपनी सीट से बंधे रहेंगे। तो आप भी सर्कस के प्रीमियर के साथ हंसी के इस महाकुंभ में शामिल हो जाइए, 16 सितंबर को रात 8 बजे सिर्फ एंड पिक्चर्स पर।

अपना रोमांच ज़ाहिर करते हुए जॉनी लीवर ने कहा, हंसी एक ऐसी भाषा है, जिसे सारी दुनिया समझती है, जो लोगों को एक साथ लाती है और यह फिल्म तो हंसी का एक जश्न मनाती है। हमें यकीन है कि कलाकारों की शानदार कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक कहानी सर्कस को एक देखने लायक फिल्म बना देगी। मैं इस बात को लेकर वाकई बेहद उत्साहित हूं कि दर्शकों को एंड पिक्चर्स पर इस फिल्म का मजा लेने का एक और मौका मिलेगा।

सिद्धार्थ जाधव ने कहा, मैं रोहित सर का वाकई शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे सर्कस का हिस्सा बनाया। यह एक ऐसी फिल्म है, जो बेपनाह हंसी और बेहतरीन मनोरंजन का वादा करती है। ऐसे शानदार एंटरटेनमेंट डायरेक्टर के साथ काम करना बेहद खुशनुमा अनुभव है, जो बतौर कलाकार आपको एक बदलाव का एहसास कराते हैं। इस रोल में उन्होंने मुझसे बेहतरीन काम कराया है। यह फिल्म उनकी लगन और उनकी काबिलियत की एक और मिसाल है और इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी है। मेरा मानना है कि इस फिल्म के साथ एंड पिक्चर्स के दर्शक कॉमेडी और जबर्दस्त हंगामे की एक मजेदार सवारी करेंगे।

Bhilai Breaking : रुआबांधा में गाभिन गाय को चाकू मारने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस
मत्स्य नीति एवं मछलीपालन को कृषि का दर्जा मिलने से मत्स्य पालन में अभूतपूर्व वृद्धि: सीएम बघेल
आईपीएल 2024 : 10 साल बाद कोलकाता तीसरी बार बना चैंपियन, 20 करोड़ के साथ मिली चमचमाती ट्रॉफी
एसपी ऑफिस व थानों में जमा 9 टन दस्तावेज जलाए, दुर्ग पुलिस ने दो फैक्ट्रियों किया नष्टीकरण
आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी : 64 सौ करोड़ के परियोजनाओं की दी सौगात, बोले- सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य
Next Article CG News : निजी क्लीनिक में महिला की मौत, शव को सरकारी अस्पताल में छोड़ भागा संचालक, क्लीनिक सील

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?