ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी : 64 सौ करोड़ के परियोजनाओं की दी सौगात, बोले- सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी : 64 सौ करोड़ के परियोजनाओं की दी सौगात, बोले- सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य

By Mohan Rao
Published: September 14, 2023
Share
पीएम मोदी
SHARE

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला पहुंचे।ञ में सरकारी कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ में करीब 6 हजार 350 करोड़ की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य है, सबको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। आज यहां सिकल सेल परामर्श कार्ड भी बांटे गए। आधुनिक विकास की तेज रफ्तार के साथ ही गरीब कल्याण में भी तेज रफ्तार का भारतीय मॉडल आज पूरी दुनिया देख रही है और उसकी सराहना कर रही है। सभा के दौरान पीएम ने सनातन पर हमला करने वालों को संदेश दिया और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

सभा में पीएम मोदी ने जी20 सम्मेलन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जी20 सम्मेलन के दौरान बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आए थे। ये सभी भारत के विकास और गरीब कल्याण के प्रयासों से प्रभावित होकर गए हैं। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं भारत की सफलता से सीखने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में भारत सरकार ने जो कदम उठाए हैं। वह सभी कदम छत्तीसगढ़ को नई ऊचाइयों पर लेकर जाएंगे।

छत्तीसगढ़ हमारे देश का पावर हाउस
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे लिए देश के विकास के पावर हाउस की तरह है। देश को भी आगे बढ़ने की ऊर्जा तभी मिलेगी, जब उसके पावर हाउस अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे। इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए निरंतर काम किया है। पीएम ने आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ में केंद्र के द्वारा हर क्षेत्र में बड़ी योजनाएं पूरी की जा रही है, नई-नई परियोजनाओं की नीव रखी जा रही है।

मन की बात: पीएम का ऐलान- भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने मांगी भारत से कोरोना वैक्सीन, जानिए अब तक किन देशों ने लगाई मदद की गुहार
अभिषेक मिश्रा हत्याकांड :  पुलिस ने जिन्हें बताया मुख्य आरोपी हाईकोर्ट ने उन्हें किया बरी
इसे कहते हैं उल्टी गंगा, रेड कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों ने किया ईंट से हमला, हेड कांस्टेबल और एक आरक्षक घायल
CG Crime: प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूला प्रेमी!… सोशल मीडिया में डाला पोस्ट आज मेरी मौत होगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली हमारे भारतीय संयुक्त परिवारों का उत्सव है!- विक्की कौशल द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली हमारे भारतीय संयुक्त परिवारों का उत्सव है!- विक्की कौशल
Next Article एंड पिक्चर्स पर 'सर्कस' के प्रीमियर के साथ कॉमेडी का महासर्कस एंड पिक्चर्स पर ‘सर्कस’ के प्रीमियर के साथ कॉमेडी का महासर्कस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?