ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उदयपुर में हुई घटना के संबंध में चेम्बर द्वारा बंद का नैतिक समर्थन, दोपहर 2 बजे तक बंद अति आवश्यक वस्तुओं को राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

उदयपुर में हुई घटना के संबंध में चेम्बर द्वारा बंद का नैतिक समर्थन, दोपहर 2 बजे तक बंद अति आवश्यक वस्तुओं को राहत

By @dmin
Published: July 2, 2022
Share
SHARE

चेम्बर द्वारा इस घटना की कड़ी निंदा और भत्र्सना की गई
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 1 जुलाई 2022, दिन शुक्रवार को चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट रायपुर में व्यापारिक संघों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की आपात बैठक आयोजित कर उदयपुर में घटित घटना की घोर निंदा करते हुए विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत से प्राप्त पत्र पर चर्चा की गई जिसमें एक दिवसीय रायपुर बंद में चेम्बर से समर्थन मांगा गया इस पर कार्यकारिणी ने एसोसियेशनों से प्राप्त सुझाव एवं समर्थन के आधार पर निर्णय लिया गया कि दिनांक 2 जुलाई 2022, शनिवार को दोपहर दो बजे तक बंद का नैतिक समर्थन करती है। जिसमे सब्जी, फल,दवाई पेट्राल पंप एवं अति आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई है वह एक सभ्य, सुसंस्कृत समाज को कलंकित करने वाली है। इस घटना ने समाज को हिलाकर रख दिया। इस घटना के बाद राजस्थान सरकार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों को खोज निकाला और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने भी इस घटना की कड़ी निंदा और भत्र्सना की और कहा कि इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। चेम्बर का मानना है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, समाज को साझाव रूप से यह सुनिश्चित होना चाहिये। सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने की जिम्मेदारी हर किसी पर समान रूप से है। इस घटना को संप्रदायिक रंग देने की हर कोशिश को नाकाम किया जाना चाहिये।

बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया। बैठक के अंत में श्री कन्हैयालाल जी की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बंद का समर्थन रायपुर पुस्तक विके्रता संघ, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेन्ट एसोसियेशन, रायपुर सराफा एसोसियेशन, मालवीय रोड शारदा चैक व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसियेशन, रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन, महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ, रविभवन व्यापारी संघ, श्री बंजारी रोड व्यापारी संघ, टू व्हीलर अर्थोराइज्ड डीलर एसोसियेशन, गोलबाजार व्यापारी संघ(परिवार), गुरूनानक मार्केट शारदा चैक व्यापारी संघ, मालवीय रोड जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति, महादेवघाट रोड व्यापारी संघ, हार्डवेयर पेंट्स एंड सेनेटरी वेयर डीलर्स एसोसियेशन, श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति, डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन, रायपुर, आलू प्याज आढ़तिया संघ, व्यापारी संघ बिरगांव, डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ, रायपुर आप्टिकल व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर एफएमसीजी डिस्ट्रब्यूटर एसोसियेशन सहित अनेक व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों ने बंद का समर्थन किया।

किसानों की घर वापसी शुरू, टिकरी-सिंघु से लौटने लगा जत्था, अब जाम नहीं करेगा परेशान
Corona Vaccine Update: एम्स के निदेशक ने बताया- देश में कबतक आएगी वैक्सीन? पर एक चिंता भी जताई
लंबे इंतजार के बाद भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित… 250 लोगों की जंबो कार्यकारिणी … सुमीत पवार सहित 42 महामंत्री व 12 उपाध्यक्षों की नियुक्ति
अंडमान निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
CG Accident : कार की ठोकर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर टेंट लगाकर किया चक्काजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा के अवसर पर जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा शरबत एवं भोग वितरण का आयोजन
Next Article नक्सलियों को विस्फोटक मुहैया कराने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, नौ लोग गिरफ्तार, सामग्री जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?