ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस्लाम की जीत, मुसलमानों को फतह मुबारक: जश्न के बदले जहर उगल रहा पाक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

इस्लाम की जीत, मुसलमानों को फतह मुबारक: जश्न के बदले जहर उगल रहा पाक

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
इस्लाम की जीत, मुसलमानों को फतह मुबारक: जश्न के बदले जहर उगल रहा पाक
इस्लाम की जीत, मुसलमानों को फतह मुबारक: जश्न के बदले जहर उगल रहा पाक
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। खराब बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी की वजह से टीम इंडिया को यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वल्र्ड कप में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। भारत-पाक मुकाबले के बाद एक ओर जहां भारत में थोड़ा गम का माहौल है, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जश्न का। हालांकि, पाकिस्तान टीम की जीत पर जहां इमरान सरकार के मंत्री शेख रशीद को फक्र करना चाहिए और जश्न मनाना चाहिए, पर अपने आदतों से मजबूर ऐसे मौके पर भी वह जहर ही उगल रहे हैं। क्रिकेट में जीत-हार लगी रहती है, मगर पाक को क्यूंकि पहली बार भारत के खिलाफ विश्व कप में जीत नसीब हुई है, इसलिए पाक के मंत्री इसे धर्म के एंगल से देख रहे हैं और जंग की भाषा बोल रहे हैं।

पहली बार विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली जीत पर पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री यानी गृह मंत्री शेख रशीद ने टिप्पणी की और जहर उगला। गृह मंत्री शेख रशीद ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा पहली बार टी20 मैच में दस विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारतीय मुसलमानों सहित दुनिया के सभी मुसलमान जश्न मना रहे है। क्रिकेट की बाजी को जंग की बाजी की तरह पेश करते हुए उन्होंने भारत के खिलाफ मिली इस जीत को पूरे इस्लाम की जीत करार दिया और दुनियाभरके मुसलमानों को फतह मुबारक कहा।

"Pakistan's victory against India is victory of Islam (against Hindus of course). All Muslims of world including Indian Muslims are celebrating."

– Pakistan's interior minister Sheikh Rasheed pic.twitter.com/fwrf6TNlvo

— Pakistan Untold (@pakistan_untold) October 25, 2021

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमरान के मंत्री रशीद ने कहा, ‘मुझे अफसोस है कि यह पहला हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच है जो मैं कौमी जिम्मेदारियों की वजह से ग्राउंड में नहीं देख सका। लेकिन मैं तमाम ट्रैफिक को इस्लामाबाद, रावलपिंडी को हिदायत दी है कि कंटेनर्स हटा दिए जाएं, ताकि कौम अपने जश्न को तारीखी तरीके से मनाए। और पाकिस्तान की टीम को, पाकिस्तान की कौम को मुबारक हो, आज हमारा फाइनल था। हमारा फाइनल आज ही था और दुनिया के मुसलमान समेत हिंदुस्तान के मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तानी टीम के साथ थे। सारी आलमी इस्लाम को फतह मुबारक हो। पाकिस्तान जिंदाबाद….इस्लाम जिंदाबाद!

बता दें कि टॉप ऑर्डर और लॉअर ऑर्डर की नाकामी और फ्लॉप गेंदबाजी की वजह से टीम इंडिया को यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वल्र्ड कप में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम की यह वनडे और टी-20 फॉर्मेट में मिलाकर वल्र्ड कप इतिहास की पहली हार थी और इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 29 सालों से चला आ रहा विजय अभियान भी थम गया। भारत ने वल्र्ड कप में 1992 के बाद इस मैच से पहले तक सभी 12 मैचों (वनडे में सात और टी-20 में पांच) में जीत दर्ज की थी, लेकिन पहले शाहीन शाह अफरीदी की कातिलाना गेंदबाजी और फिर कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की नाबाद शतकीय साझेदारी से पाक को भारत के खिलाफ पहली जीत हासिल हुई।

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन का हो रहा मेजर रीडेवलपमेंट, 482.48  करोड़ की लागत से संवर रहा स्टेशन
आयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण की देखी प्रगति
यात्री नहीं मिले तो रेलवे ने रद्द कर दी इस रूट की ट्रेन, पांच फेरों के लिए शुरू होनी थी समर स्पेशल
shreekanchanpath 327 # 10 Sep 2024
CG breaking : वोटिंग की वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देर रात दुर्ग के होटल में आगजनी: ग्राउंड फ्लोर में लगी आग पहली मंजिल तक फैली देर रात दुर्ग के होटल में आगजनी: ग्राउंड फ्लोर में लगी आग पहली मंजिल तक फैली… होटल में ठहरे एक युवक ने जान बचाने पहले माले से लगाई छलांग
Next Article कांग्रेस की एक और प्रतिज्ञा, प्रियंका बोली- यूपी में सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को मिलेगा फ्री इलाज कांग्रेस की एक और प्रतिज्ञा, प्रियंका बोली- यूपी में सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को मिलेगा फ्री इलाज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?