ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इन्हीं लोगों ने किया था नसबंदी का विरोध… जनसंख्या कानून को लेकर बीजेपी पर बरसे भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

इन्हीं लोगों ने किया था नसबंदी का विरोध… जनसंख्या कानून को लेकर बीजेपी पर बरसे भूपेश बघेल

By @dmin
Published: July 14, 2021
Share
प्रदेश में रोजगार पैदा करने का साधन बनेंगी बंद पड़ी खदानें, जलाशयों में बदलने का फैसला
प्रदेश में रोजगार पैदा करने का साधन बनेंगी बंद पड़ी खदानें, जलाशयों में बदलने का फैसला
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रस्तावित कानून का छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विरोध किया है। भूपेश बघेल ने यूपी में प्रस्तावित कानून को लेकर कहा कि देश में आबादी को नियंत्रित करने के लिए राजनीति या फिर कानून की जरूरत नहीं है बल्कि लोगों को जागरूक करना चाहिए। भूपेश बघेल ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और उसे इतिहास की भी याद दिलाई। भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘इन्हीं लोगों ने 1970 के दशक में नसबंदी का विरोध किया था। विपक्षी दलों ने इसे तब मुद्दा बनाया था और वह कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ पाया था। यदि नसबंदी का वह कार्यक्रम चला होता तो फिर आज इतनी अधिक आबादी न होती।

#WATCH | Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel speaks on Population Control Bill, says, "BJP had opposed sterilization program. Had the program been carried forward in 70s population wouldn't have been so high today…Laws aren't going to resolve this issue, public awareness important." pic.twitter.com/1QfyCzi8ha

— ANI (@ANI) July 14, 2021

मौजूदा स्थिति में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, ‘अब मैं यही कहूंगा कि कानून से मुद्दा हल नहीं होगा। इसके लिए जागरूकता की जरूरत है। आबादी को नियंत्रित करने के लिए जनजागरण की जरूरत है। पहले भी हम दो और हमारे दो का नारा था, जिसे आगे बढ़ाना चाहिए और लोगों को जागरूक करते हुए ही आबादी को नियंत्रित किया जा सकता है। भूपेश बघेल ने कहा कि देश में लोग जागरूक हो चुके हैं और खुद ही यह समझ रहे हैं कि हमें सीमित जनसंख्या रखने की जरूरत है। खुद ही लोग एक, दो या फिर तीन बच्चे ही पैदा कर रहे हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी कर चुके हैं विरोध
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित कानून का एक वर्ग ने जहां पुरजोर समर्थन किया है तो कुछ लोग इसके विरोध में भी हैं। बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी ऐसे कानून का विरोध किया है और कहा है कि देश में आबादी को नियंत्रित करने के लिए कानून से ज्यादा जरूरी जागरूकता है। वहीं बिहार के ही बीजेपी के विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी ने इस संबंध में यूपी की तरह ही कानून बनाए जाने की वकालत की है।

Big Breaking : भिलाई पहुंचे सीएम बघेल ने कही बड़ी बात… सेंट्रल एजेंसियों पर कार्रवाई करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
छत्तीसगढ़ में पिछले दो साल में सड़कों और पुलों के काम आयी तेजी…. स्वीकृत हुए 13 हजार 230 करोड़ रुपए के 4050 कार्य
बड़ा खतरा: छह महीने के भीतर अमेरिका पर हमला कर सकता है इस्लामिक स्टेट, पेंटागन ने जारी की चेतावनी
Flower Show: रंग-बिरंगे फूलों ने किया लोगों को आनंदित, शासन की योजनाओं के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र
दिलदहला देने वाली घटना, बिस्तर से गायब हुई 6 महीने की बच्ची की हत्या, तालाब में खून से लथपथ मिली लाश, हिरासत में माता-पिता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाई जाए शिक्षकों की ड्यूटी, हाईकोर्ट ने दिया सख्त निर्देश गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाई जाए शिक्षकों की ड्यूटी, हाईकोर्ट ने दिया सख्त निर्देश
Next Article पाकिस्तान में बस में बम विस्फोट, 9 चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोगों की मौत, 30 हुए घायल पाकिस्तान में बस में बम विस्फोट, 9 चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोगों की मौत, 30 हुए घायल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?