ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इकोनॉमी ने पकड़ी रफ्तार, सितंबर तिमाही में 8.4 फीसदी रही GDP की ग्रोथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

इकोनॉमी ने पकड़ी रफ्तार, सितंबर तिमाही में 8.4 फीसदी रही GDP की ग्रोथ

By @dmin
Published: November 30, 2021
Share
अर्थव्यवस्था को लग सकता है झटका, एडीबी ने भी घटाया वृद्धि दर का अनुमान
अर्थव्यवस्था को लग सकता है झटका, एडीबी ने भी घटाया वृद्धि दर का अनुमान
SHARE

बिजनस डेस्क/नईदिल्ली (एजेंसी)। देश की इकोनॉमी ने सितंबर तिमाही में रफ्तार पकड़ ली है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.4 फीसदी की दर से वृद्धि हुई है। बीते साल की समान अवधि में विकास दर निगेटिव में 7.4 फीसदी थी। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच जीडीपी ग्रोथ 20.1 फीसदी रही थी। ये बढ़ोतरी संकुचन के बाद की थी। दरअसल, कोरोना की पहली लहर की वजह से जीडीपी निगेटिव में थी, यही वजह है कि जून तिमाही में इतनी बड़ी बढ़त देखी गई ।

बहरहाल, सितंबर तिमाही की बढ़ोतरी इसलिए भी अहम है क्योंकि देश तुरंत कोरोना की दूसरी लहर से बाहर निकला था। आपको बता दें कि कोरोना की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन समेत कई पाबंदियां लगाई गई थीं। इस वजह से इंडस्ट्री समेत सबकुछ ठप पड़ा था।

राजकोषीय घाटे का क्या हाल: केंद्र सरकार के राजकोषीय घाटे के भी आंकड़े आ गए हैं। राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में वित्त वर्ष 2021-22 के सालाना बजटीय लक्ष्य का 36.3 प्रतिशत रहा। मुख्य रूप से राजस्व संग्रह में सुधार से राजकोषीय घाटा कम रहा है। व्यय और राजस्व के बीच अंतर बताने वाला राजकोषीय घाटा पिछले साल आलोच्य अवधि में 2020-21 के बजटीय अनुमान का 119.7 प्रतिशत पहुंच गया था।

कोर इंडस्ट्रीज का क्या हाल: कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से कोर इंडस्ट्रीज का उत्पादन अक्टूबर में 7.5 प्रतिशत बढ़ा है। अक्टूबर, 2020 में आठ कोर इंडस्ट्रीज- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इस साल सितंबर में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही थी। चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 15.1 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 12.6 प्रतिशत घटा था।

नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन
CG Crime : चोरी कर दोस्तों को पिलाता था शराब, 8 दिन में खर्च दिए 90 हजार रुपए… ऐसे आया गिरफ्त में
रबी के लिए सहकारी समितियों एवं भण्डारण केन्द्रों में 70 हजार मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध… डीएपी, एमओपी और एसएसपी उर्वरक के लिए क्रय आदेश शीघ्र होगा जारी
अमेरिका ने ईरान पर धातु उद्योग समेत इन सेक्टरों में लगाये नये प्रतिबंध
दुर्ग पुलिस की फ़ेसबुक पेज पर वैक्सिनेशन प्रमोशन मुहिम, 7 हजार लोग जुड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश महिलाओं ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
Next Article दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?