ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंसानियत शर्मसार, कलयुगी मां ने 3 साल की दिव्यांग बच्ची को नहर में मरने के लिए फेका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurChhattisgarhNews

इंसानियत शर्मसार, कलयुगी मां ने 3 साल की दिव्यांग बच्ची को नहर में मरने के लिए फेका

By @dmin
Published: September 6, 2022
Share
इंसानियत शर्मसार, कलयुगी मां ने तीन साल की दिव्यांग बच्ची को नहर में मरने के लिए फेका
इंसानियत शर्मसार, कलयुगी मां ने तीन साल की दिव्यांग बच्ची को नहर में मरने के लिए फेका
SHARE

रायपुर. मानसिक रूप से दिव्यांग तीन साल की बच्ची को एक कलयुगी मां नहर में मरने के लिए फेक कर भाग गई। वो तो गलीमत रही कि नहर के पास खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने इस घटना को देख लिया और समय रहते मासूम को नहर से निकालकर अस्पताल ले गए। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना बिलासपुर जिले के लोरमी क्षेत्र के खोडखामी गांव की है। बच्ची के परिजनों का कहना है कि मां अपने परिवार के तानों से तंग आ गई थी। बच्ची के मंदबुद्धि होने के कारण आए दिन लोग उस पर ताने कसते थे। शायद इसलिए उसने ऐसा कदम उठा लिया। गौरतलब हो कि बच्ची की मां का फिलहाल कहां है इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

मदद के लिए चीखती रही मासूम
निर्दयी मां ने अपनी ममता का गला घोंटते हुए मासूम को जैसे ही नहर में फेंक पास ही खेत पर काम कर रहे तीन ग्रामीण युवकों ने बच्ची को नहर में डूबते, चीखते-चिल्लाते देख लिया। काम छोड़ तत्काल वे नहर में कूदे और बच्ची को किसी तरह बचा लिया। उन्होंने पहले इसकी सूचना गांव के उप-सरपंच को दी और फिर तत्काल ग्राम लोधीपारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्ची की गंभीर हालत देख यहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। डॉ.जीएस दाऊ, बीएमओ लोरमी ने बताया कि बच्ची अब खतरे से बाहर है। परिस्थिति को देखते हुए उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हैंड ओवर कर दिया गया है। उसके स्वास्थ्य पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

चेहरे पर स्कार्फ बांधकर आई थी मां
थाना प्रभारी लोरमी प्रमोद डनसेना ने बताया कि नहर में फेंकी गई बच्ची के बारे में प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसकी मां ने ससुराल में प्रताडऩा से तंग आकर इस घटना अंजाम दिया है। आरोपी मां की तलाश की जा रही है। वह चेहरे पर स्कार्फ बांधकर आई थी। बच्ची सुरक्षित है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

लोगों के ताने से परेशान थी मां
सूत्रों के मुताबिक जिस बच्ची को नहर में फेंका गया है, उसकी मां पास के ही ग्राम के निवासी हैं। महिला का मायका थोड़ी दूर स्थित एक अन्य गांव में है। यहां वह तीजा मनाने आई थी। बताया जा रहा है कि महिला के ससुराल वाले उसकी स्पेशल या मंद बुद्धि बच्ची को लेकर तरह-तरह से ताने मारते हैं, जिससे वह परेशान रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि शायद इसी वजह परेशान होकर उसने अपनी बच्ची को नहर में फेंका होगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी मां की तलाश में जुट गई है।

समाधान शिविर : समीक्षा बैठक में बोले सीएम साय- अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार
छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का हो रहा है निर्माण: लोक निर्माण मंत्री
गोबर खरीदी के बाद अब गौ-मूत्र की खरीदी पर विचार कर रही भूपेश सरकार, दिये टेक्निकल कमेटी के गठन के निर्देश
13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार, दो पहले जा चुके हैं जेल
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर को सलाम — अब आतंक नहीं, खेलों से पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 320 # 06 september 2022
Next Article माधुरी दीक्षित के साथ बतौर जज काम करके मेरा सपना पूरा हुआ: नोरा फतेही

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?