ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट: राजधानी में शह-मात के खेल में महारथियों का महामुकाबला जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट: राजधानी में शह-मात के खेल में महारथियों का महामुकाबला जारी

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों शह-मात के खेल के महारथियों का आमना-सामना हो रहा है। यहां छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न राज्यों समेत 15 देशों के 500 से अधिक शतरंज खिलाड़ी चेसबोर्ड पर अपने बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह स्पर्धा दो कैटेगरी में आयोजित हो रही है, जिसमें मास्टर्स कैटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया में और चैलेंजर्स कैटेगरी की स्पर्धा शगुन फॉर्म वीआईपी रोड रायपुर में खेली जा रही है। इसमें मास्टर्स कैटेगरी में 50 बोर्ड लाइव चलते हैं। वहीं इस कैटेगरी में 64 बोर्ड पर प्रतिदिन बिसात बिछती है। जबकि चैलेंजर्स कैटेगरी में रोजाना 120 से ज्यादा बोर्ड पर बिसात में शह-मात का खेल चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह पूरा आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ी में विभिन्न खेलों को लेकर वातावरण तैयार किया जा रहा है। यहां लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल के निर्देश पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा हो रहा है। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाडिय़ों में 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फीडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स समेत अन्य वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं।

कुल 15 देशों से पहुंचे हैं शतरंज खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भारत के अनेक राज्यों के शतरंज खिलाडिय़ों के साथ ही रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कज़ाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल से शतरंज के महारथी और खिलाड़ी पहुंचे हैं। चेस बोर्ड पर अपनी हर एक चाल से विश्व रेटिंग सुधारने की कोशिश इन खिलाडिय़ों की है।

स्मृति नगर, जुनवानी व खमरिया से आईआईटी तक बनेगी फोरलेन, 20 करोड़ से ज्यादा की मिली स्वीकृति
अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया
छत्तीसगढ़ में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की कार्यवाई… मिलावटी गुड़ और 310 क्विंटल स्टोन पावडर बरामद
राजधानी में कोकीन सप्लाई : पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे… चार आरोपियों से लाखाें की ड्रग्स बरामद
Breaking News : शिक्षक दिवस मनाने हेडमास्टर ने 6वीं के छात्रों को बाइक देकर नारियल लेने भेजा, हादसे में एक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PFI के खिलाफ कार्रवाई से सुलगा दक्षिण भारत, BJP दफ्तर पर बम से हमला, केरल में हिंसक हुए कार्यकर्ता
Next Article वाट्सएप व टेलीग्राम कॉलिंग पर लगेगी लगाम, दूर संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- नया बिल लाने की तैयारी में सरकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?