ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आ गे तीजा तिहार…: मायके पहुंची बेटियां, करूभात खाकर रखेंगी उपवास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

आ गे तीजा तिहार…: मायके पहुंची बेटियां, करूभात खाकर रखेंगी उपवास

By @dmin
Published: August 29, 2022
Share
आ गे तीजा तिहार…: मायके पहुंची बेटियां, करूभात खाकर रखेंगी उपवास
आ गे तीजा तिहार…: मायके पहुंची बेटियां, करूभात खाकर रखेंगी उपवास
SHARE

80 से 90 रुपए किलो बिका करेला, बाजार भी रहे गुलजार
भिलाई। छत्तीसगढ़ी संस्कृति और रीति रिवाजों की सौधी खुशबू लिए तीजा का तिहार आ गया। पोला के दिन से तीजहारिन मायके पहुंचने लगी तो कई कई ससुराल में रहकर ही तीजा का व्रत रखेंगी। तीजा के एक दिन पहले सोमवार को बाजार भी बहन-बेटियों से गुलजार रहा। किसी ने हाथों में मेहंदी लगवाई तो किसी ने श्रृंगार का सामान खरीदा।। शाम को वे सभी करेले की सब्जी और चावल यानी करुभात की रस्म निभाकर मंगलवार को तीजा का व्रत रखेंगी और अखंड सुहाग की कामना के साथ वे माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगी। लेकिन इससे पहले सोमवार को करेला बाजार में खूब बिका। एक दिन पहले ही करेला का दाम 80 से 90 रुपए तक पहुंच गया था।

आज भी पहुंचेंगी मायके
तीजा व्रत के शुरू होने से पहले करु भात की रस्म निभाने बेटियां मायके पहुंची। यूं तो बेटियों के आने का सिसलिसा पोला के दिन से शुरू हो गया, पर कई घरों में बहन-बेटियां सोमवार रात तक भी पहुंचेगी। बोरसी निवासी सरिता साहू ने बताया कि तीजा में जब तक बहन-बेटी को लेने ससुराल नहीं जाते तब तक वे मायके नहीं आती। इस रस्म के पीछे बेटी का सम्मान जुड़ा हुआ है, लेकिन अब दौड़भाग भरी लाइफ में फोन पर ही बुलावा आता है। उन्होंने बताया कि उनका मायका नेहरूनगर में है और वे मंगलवार शाम मायके जाएंगी और बुधवार को गणेश जी की स्थापना के बाद वापस लौटेंगी। उन्होंने बताया कि शादी के शुरुआती कुछ सालों में वे पोला के दिन से ही मायके चली जाती थी, लेकिन अब बच्चों और घर की जिम्मेदारी की वजह से तीजा की शाम को ही मायके जा पाती हैं।

मायके से बुलावा यानी सम्मान
तीजा में मायके से भाई या पिता के ससुराल आने के बारे में मरोदा निवासी दिव्या साहू कहती हैं कि जब राजा दक्ष ने यज्ञ कराया तो उन्होंने अपनी बेटी सती को न्यौता नहीं दिया था। तब मां सती जिद कर अपने मायके गई। पर महादेव ने उन्हें समझाया कि जब तक बुलावा ना आए वे वहां ना जाएं, पर वे चली गई। वहां जाकर जब अपने पति और अपना स्थान नहीं देखा तो उन्हें महादेव की बात याद आई । वे इस अपमान को सहन नहीं कर पाई और यज्ञकुंड में ही कूद गई। तब से यह परंपरा है कि तीज त्योहार हो या कोई खास दिन जब तक ससुराल में रहने वाली बेटियों को मायके से कोई बुलाने नहीं आता वे नहीं जाती।

छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 67 नई शराब की दुकानें, सरकार को मिलेगा 12 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व
दो नाबालिगों समेत परिवार के 5 लोगों का कत्ल, खेत में दफनाया, डेढ़ महीने बाद खुलासा
कोरोना से लडऩे बच्चों के लिए आ रही है ‘बाल रक्षा किट’… तीसरी लहर को देखते हुए आयुष मंत्रालय की तैयारी
नौतपा के 6वें दिन छत्तीसगढ़ में टूटा गर्मी का रिकार्ड, 47 डिग्री तक पहुंचा तापमान… लू से तीन की मौत
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए मांगे युवाओं से सुझाव, कहा- लाल किले से गूंजेंगे आपके विचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष : राज्य के युवा अब कह रहे - खेलबो, जीतबो, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष : राज्य के युवा अब कह रहे – खेलबो, जीतबो, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़
Next Article जानिए तीजा के एक दिन पहले क्यों खाते हैं करूभात जानिए तीजा के एक दिन पहले क्यों खाते हैं करूभात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?