ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न

By Om Prakash Verma
Published: March 13, 2023
Share
आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न
आलिया मार्च, एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न
SHARE

डार्लिंग्स…. गंगू चांद थी, और हमेशा रहेगी!
साल 2022 में अलग-अलग ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में देने वालीं आलिया भट्ट का सफर किसी तूफान से कम नहीं रहा है। इस मार्च, एंड पिक्चर्स आपके लिए लेकर आ रहा है आलिया मार्च, जहां उनके जन्मदिन के मौके पर 11 मार्च को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और 15 मार्च 2023 को ‘डार्लिंग्स’ के एंड पिक्चर्स स्पेशल प्रीमियर्स के साथ बेमिसाल आलिया भट्ट को सेलिब्रेट किया जाएगा।

आलिया ने इन दोनों ही फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं, जो एक दूसरे से काफी अलग हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ीÓ में टाइटल रोल में आलिया ने कमाठीपुरा की एक बाई का शानदार चित्रण किया, जिसमें उन्होंने बड़े दमदार ढंग से अलग-अलग तरह के इमोशंस दिखाए और एक असरदार परफॉर्मेंस पेश की, जिसे बेहद पसंद किया गया। दूसरी ओर, फिल्म ‘डार्लिंग्सÓ में आलिया ने एक कमजोर लेकिन इरादों की पक्की बदरू के रोल में अपनी चमक बिखेरी, जो आखिरकार अपनी जि़ंदगी की कमान खुद अपने हाथ में लेती है।

अपनी फिल्मों के स्पेशल प्रीमियर्स को लेकर आलिया भट्ट ने कहा, ये फिल्में नारी-प्रधान भूमिकाओं के बारे में बिल्कुल भी नहीं है। अच्छी स्क्रिप्ट्स और दमदार किरदार हमेशा मुझमें दिलचस्पी जगाते हैं। गंगू या बदरू का रोल निभाना बड़ा इंटेंस और सच्चा है। मैंने इन किरदारों को समझने और गंगू और बदरू के रोल में ढलने के लिए बहुत मेहनत की। मैं उम्मीद करती हूं कि एंड पिक्चर्स पर अपने प्रीमियर्स के साथ ये फिल्में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेंगी।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘गंगूबाई काठियावाड़ीÓ में आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म में अपने शानदार बोल्ड लुक और कमाल की एक्टिंग स्किल्स के साथ आलिया ने अपनी परफॉर्मेंस के साथ दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म गंगा नाम की एक सीधी-सादी लड़की की कहानी है, जिसकी जि़ंदगी में उस वक्त एक बड़ा मोड़ आता है, जब उसे एक वेश्यालय में बेच दिया जाता है। इसके बाद वो अपनी तकदीर को कबूल करके हालात को अपने पक्ष में मोड़ लेती है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली एक्टर अजय देवगन ने माफिया लीडर रहीम लाला का दमदार किरदार निभाया है। अपनी आंखों के तेज और दमदार आवाज के चलते अजय पर्दे पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 11 मार्च, 2022 को एंड पिक्चर्स पर होने जा रहा है।

आलिया भट्ट, गौरी खान और गौरव वर्मा के द्वारा प्रोड्यूस की गई एक और शानदार फिल्म ‘डार्लिंग्सÓ एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें आलिया भट्ट के अलावा को-स्टार्स शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू ने भी लीड भूमिकाएं निभाई हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स और लुभावने अंदाज़ के साथ आलिया ने बड़े असरदार ढंग से बदरू का रोल निभाया, जो एक सीधी-सादी बीवी है और अपने पति के हाथों घरेलू हिंसा झेलने पर मजबूर है। आखिरकार, वो इंसाफ पाने के लिए मामला अपने हाथों में लेने का फैसला करती है। यह फिल्म अपने डार्क ह्यूमर, वन-लाइनर्स, कमाल की कहानी और जोरदार डायलॉग डिलीवरी के साथ आपको खूब गुदगुदाती है। एंड पिक्चर्स पर डार्लिंग्स का प्रीमियर 15 मार्च 2023 को होगा, जिस दिन आलिया का जन्मदिन भी है।

तो शनिवार 11 मार्च को रात 8 बजे ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और 15 मार्च को रात 8 बजे ‘डार्लिंग्स’ के चैनल प्रीमियर के लिए एंड पिक्चर्स आपको आमंत्रित करता है, जहां प्रतिभाशाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा।

कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई में मेगा जॉब फेयर 20 व 21 को, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी का अवसर
कसौटी के मिस्टर बजाज के रोल में सामने आया करण पटेल का लुक
नहीं रहे युद्धवीर सिंह जूदेव, लीवर की समस्या से थे परेशान
हाथियों का आतंक : दर्जनों मवेशियों की ले ली जान, दहशत में ग्रामीण, घरों में दुबके रहे लोग
मनरेगा कार्यों में महिलाओं की भागीदारी 50.75 फीसदी, यह पिछले चार वर्षों में सबसे ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 148 # 13 march 2023
Next Article RRR को ऑस्कर : सीएम भूपेश बघेल ने पूरी टीम को दी बधाई, ट्वीट कर कही यह बात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?