भिलाई। छत्तीसगढ़ की नामी संस्था आर्टकॉम संचालक निशु पाण्डेय ने जानकारी देते हुये बताया कि उनकी इस मुहिम का यह 5वां वर्ष है इन पांच वर्षों संस्था के सभी सदस्यों ने वैशाली नगर विधानसभा को भिलाई की तरह ग्रीन वैशाली नगर बनाने हेतु कार्य कर रहे है संस्था के सदस्यों ने पिछले वर्ष भिलाई के चारों दिशा राजनांदगांव, अहिवारा, रायपुर एवं पाटन क्षेत्र में वृक्षारोपण कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया।

इसी कड़ी में आज मृत्युंजय उद्यान में सुदीप अग्रवाल एवं राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में पौधें रोपे गये। इस अवसर पर दुर्ग जिले के भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। जैसे कि विदित है कि आर्टकॉम की मुहिम ‘हर आँगन एक पेड़’ 5 वर्षो से निरंतर हर बरसात वृक्षारोपण का कार्य अपने हरित सैनिकों के साथ करती है इस वर्ष आज ही के दिन से वृक्षारोपण हेतु संस्था ने निर्णय लिया और सोने पर सुहागा ये है कि इस लंबे इंतजार के बाद बरसात शुरू हुई।

आज संस्था के सभी सदस्यों ने भिगते हुए वृक्षारोपण किया इस अवसर पर संस्था के करमजीत सिंह, डॉ रमेश श्रीवास्तव, शारदा गुप्ता, अरविंद पाण्डेय, प्रमोद बाघ, मदन सेन, अमिताभ भट्टाचार्य, पारस जंघेल, गुरनाम सिंह, भास्कर तिवारी एवं निशु कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। इसके साथ ही संस्था संचालक निशु कुमार पाण्डेय ने स्थानीय निवासियों को संस्था से जुड़ कर हर रविवार वृक्षारोपण करने 2 घंटे निकालने हेतु आव्हान किया है।




