ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार, वाट्सएप पर मिला था मैसेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार, वाट्सएप पर मिला था मैसेज

By @dmin
Published: June 7, 2022
Share
आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार, वाट्सएप पर मिला था मैसेज
आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार, वाट्सएप पर मिला था मैसेज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी) उत्तर प्रदेश के लखनऊ व उन्नाव समेत छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने उसे पुदुकोट्टाई से हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया आरोपी की पहचान राज मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस बीच यूपी एटीएस की टीम भी तमिलनाडु पहुंच गई है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी संघ से जुड़े डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को व्हाट्सएप पर मिली। तीन भाषाओं में भेजे गए संदेश में लखनऊ, नवाबगंज के अलावा कर्नाटक चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद डॉ. नीलकंठ ने मडिय़ांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

तमिलनाडु में मिली लोकेशन
इस मामले में डॉ. नीलकंठ ने मडिय़ांव थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने संदेश भेजने वाले की तलाश के लिए साइबर क्राइम सेल व क्राइम ब्रांच की मदद ली। पुलिस ने वाट्सएप नंबर को सर्विलांस पर लगाया, जिसके बाद उसकी लोकेशन तमिलनाडु की मिली। इसके बाद वहां की पुलिस से संपर्क किया गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रोफेसर हैं डॉ. नीलकंठ
अलीगंज सेक्टर-एन निवासी डॉ. नीलकंठ ने बताया कि वे सुल्तानपुर स्थित एक महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वे अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित संघ के दफ्तर से भी जुड़े हैं और पुराने स्वयंसेवक भी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें व्हाट्सएप पर तीन भाषाओं हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी में एक संदेश आया।

वाट्एसग्रुप से जुडऩे के लिए कहा गया
डॉ. नीलकंठ ने बताया कि जो मैसेज उन्हें वाट्सएप पर मिला, उसमें दिए गए लिंक को खोलकर ग्रुप से जुडऩे के लिए कहा गया था, लेकिन नंबर विदेश का होने से उन्होंने लिंक नहीं खोला। इसके बाद तीन और मैसेज भेजे गए। इसमें यूपी व कर्नाटक के छह स्थानों को रविवार रात आठ बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें अलीगंज के सेक्टर क्यू स्थित संघ का कार्यालय भी था।

घर-घर पहुँच रहा पानी, बदली ठरकपुर की कहानी, हर घर जल का साकार हुआ सपना
अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ मिग-29 विमान, एक पायलट मिला दूसरे की तलाश जारी
CG School Leave : इस बार दिवाली से ज्यादा दशहरा पर छुट्टियां, धनतेरस को नहीं मिलेगा अवकाश… जानिए पूरा शेड्यूल
नक्सलियों के बैनर से इलाके में दहशत, पूर्व सरपंच को जन अदालत लगाकर सजा का ऐलान… जांच में जुटी पुलिस
पीएम मोदी बोले- अब भी है कोरोना संक्रमण, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासन की मंशा के अनुसार गौठानों को बनाएं ग्रामीण औद्योगिक पार्क…
Next Article शिविर में पेंशन,राशन कार्ड व साफ-सफाई के मामलों का किया त्वरित निराकरण शिविर में वार्ड वासियों के आवेदनो का मौके पर हुआ निदान, वार्ड वासियो ने आभार व्यक्त किया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?