ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरंग विधानसभा क्षेत्र में 86 करोड़ 66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आरंग विधानसभा क्षेत्र में 86 करोड़ 66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

By Om Prakash Verma
Published: February 7, 2023
Share
आरंग विधानसभा क्षेत्र में 86 करोड़ 66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
आरंग विधानसभा क्षेत्र में 86 करोड़ 66 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
SHARE

मुख्यमंत्री बघेल ने आरंग विधानसभा वासियों को दी अनेक विकास कार्यों की सौगात
36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज 7 फरवरी को रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले में 86 करोड़ 66 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर के भूमिपूजन हेतु 76.13 लाख रुपए के 6 कार्य तथा 55.76 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग के भूमिपूजन हेतु 1502.02 लाख रुपए के 4 कार्य तथा 1835.501 लाख रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भूमिपूजन हेतु 2027.88 लाख रुपए के 13 कार्यों तथा 2713. 58 लाख रुपए के 9 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग जल प्रबंध संभाग – 1 के 415.94 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के भूमिपूजन हेतु 23.87 लाख रुपए के 01 कार्य तथा 15.42 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण किया। इस तरह उन्होंने 24 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं 23 विकास कार्यो लोकार्पण किया।

जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर के कुल 8 कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया जिसमें आरंग के लखौली में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 73 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र भंडारपुरी में ईसीआरपी के अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र राखी में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरूद- कुटेला में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु लागत 9 लाख 68 हजार रूपये और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीवा में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु लगात 9 लाख 68 हजार रुपए शामिल हैं। आरंग के पलौद में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 73 हजार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में ब्लड स्टोरेज की स्थापना हेतु 28 लाख 03 हजार रुपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।

जल संसाधन विभाग रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के अंतर्गत अमेठी तटबंद निर्माण कार्य लागत 834.96, सिवनी टार बांध का जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 146.22, पलौद स्टॉपडेम शीर्ष एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 132.44, ग्राम बनरसी के समीप पतलू नाला में स्टॉपडेम कार्य, लागत 388.4 सहित कुल 1502.02 का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 1835.501 लाख रूपये के 6 कार्यो का लोकार्पण किया जिनमें कोल्हान नाला पर टेकारी स्टॉपडेम योजना का निर्माण कार्य लागत 359.74, खुटेरी जलाशय का शीर्ष एवं नहर कार्य का जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य लागत कार्य 232.851, नरदहा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं मुख्य नहर के चौन क्रमांक 0 से 60 चौन तक लाइनिंग कार्य 147.57, गुमा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य लागत कार्य लागत 397.85, आरंग नवागांव जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 399.13 और आरंग के कोल्हान नाला पर सक्रिय स्टॉपडेम का निर्माण लागत 298.36 शामिल है।

इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल योजनाओं हेतु 13 ग्रामों के 4314 घरेलू कनेक्शन हेतु 2027.88 लाख का शिलान्यास 9 ग्रामों के 6619 घरेलू कनेक्शन हेतु 685.7 लाख रूपये के विकाय कार्यो का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह जल संसाधान विभाग जल प्रबंध संभाग-1 के 415.94 लाख के 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसमें महानदी मुख्य नहर के देवदा, लखौली, रीवा, डिधारी, नारा एवं कुकरा माइनरों का रिमॉडलिंग एवं लाइंनिग कार्य हेतु लागत 383.85 लाख रूपये एवं महानदी मुख्य नहर के कि.मी. 84.45 से 85.50 तक प्रोटेक्शन कार्य हेतु लागत 32.09 लाख रूपये शामिल है।

इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के हनुमान मंदिर चौक में बाजार शेड निर्माण पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग सहित ग्राम पौंता ग्राम पंचायत तांदुल में 3 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (पाल समाज) में 5 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (निषाद समाज) में 3 लाख रूपये, शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला नवागांव (हाइवे) 1 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण में 4.42 लाख रूपये का लोकार्पण कार्य शामिल है। स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट अनंत राम बर्छिया शा.उ.मा.वि. चंदखुरी में जीर्णोद्वार कार्य में 23.87 रूपये का शिलान्यास कार्य शामिल है।

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं मिलने से नाराज हुए सांसद, रेल मंत्री को लिखा पत्र, बोले आक्रोशित है जनता, तत्काल कुछ करें
पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, प्रशासन की अफवाहों से बचने की अपील
पति-पत्नी के विवाद में दो साल के मासूम की हत्या, हैवान पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला
हल्दी, मेथी दाना व सेंधा नमक, कमर दर्द से दिलायेंगे छुटकारा, जानिए कैसे
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 413 नए कोरोना मरीज, 5 लोगों की हुई मौत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : दुर्ग जिले में खुलेंगे 12 मिलेट्स कैफे, भिलाई में दो और शेष निकायों में एक-एक…मिलेट्स आन व्हील भी होगा शुरू
Next Article भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव ने बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, फिर चाय पर की चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?