ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुर्वेद ही नहीं मेडिकल साइंस भी मानता है इस औषधि को रोगनाशिनी, कई बीमारियों में है फायदेमंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

आयुर्वेद ही नहीं मेडिकल साइंस भी मानता है इस औषधि को रोगनाशिनी, कई बीमारियों में है फायदेमंद

By @dmin
Published: August 26, 2022
Share
SHARE

आयुर्वेद भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियों में से एक है, इसकी औषधियों को कई प्रकार के रोगों के इलाज में काफी कारगर माना जाता रहा है। कई औषधियों को मेडिकल साइंस ने भी अध्ययनों में काफी फायदंमेद और बीमारियों में अति प्रभावी स्तर का पाया है। अश्वगंधा भी ऐसी ही एक प्रभावकारी औषधि है जिसका उपयोग वर्षों से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। अश्वगंधा आयुर्वेद की सबसे महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों में से एक है। तनाव को दूर करने, ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने के लिए हजारों वर्षों से अश्वगंधा को प्रयोग में लाया जाता रहा है।

Contents
  • शारीरिक शक्ति में आता है सुधार
  • मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ
  • डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद
  • प्रजनन क्षमता को लाभ

अश्वगंधा को लेकर हुए अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने भी पाया कि इसमें कई प्रकार के यौगिक होते हैं जिनका शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य पर बेहतरीन असर हो सकता है। शरीर की शक्ति को बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। कई प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे तनाव-अवसाद में भी अश्वगंधा का सेवन करना आपको विशेष लाभ दे सकता है। आइए अश्वगंधा से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से समझते हैं।

शारीरिक शक्ति में आता है सुधार

एथलीटों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि अश्वगंधा का सेवन करना एथलीटिक परफार्मेंस को बढ़ावा देने में भी लाभकारी हो सकता है। शोध के एक विश्लेषण में पुरुषों और महिलाओं पर किए गए इस अध्ययन से पता चलता है कि अश्वगंधा की खुराक शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ा सकती है, जिसमें व्यायाम के दौरान शक्ति और ऑक्सीजन का उपयोग शामिल है। पांच अध्ययनों के विश्लेषण में पाया गया कि अश्वगंधा लेने से स्वस्थ वयस्कों और एथलीटों में ब्लड ऑक्सीजन का स्तर भी बेहतर बना रहता है।

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ

अध्ययनों से पता चलता है कि अश्वगंधा कुछ लोगों में अवसाद सहित अन्य मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकती है। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने सिज़ोफ्रेनिया वाले 66 लोगों में अश्वगंधा के प्रभावों को देखा। उन्होंने पाया कि जिन प्रतिभागियों ने 12 सप्ताह तक प्रतिदिन 1,000 मिलीग्राम तक अश्वगंधा के अर्क का सेवन किया उनके लक्षणों में काफी तेजी से सुधार आया। तनाव और चिंता की समस्याओं को दूर करने में भी इस औषधि के अद्भुत लाभ देखे गए हैं।

डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद

अध्ययनकर्ता बताते हैं कि अश्वगंधा का सेवन करना डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में अश्वगंधा को उपयोगी पाया गया है। मधुमेह वाले लोगों पर किए गए नैदानिक अध्ययनों सहित 24 अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि अश्वगंधा, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन Avc (HbAvc) , इंसुलिन, ब्लड लिपिड और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस मार्कर में कमी लाने में सहायक हो सकता है। हालांकि इसके अध्ययन सीमित हैं।

प्रजनन क्षमता को लाभ

अश्वगंधा की खुराक को कुछ अध्ययनों में पुरुष प्रजनन क्षमता को लाभ पहुंचाने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए भी कारगर पाया गया है। 40-70 वर्ष की आयु वाले पुरुषों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि इसका सेवन करना थकान के लक्षणों को कम करने और शरीर की ऊर्जा को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए सहायक हो सकता है। अश्वगंधा के सेवन से टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में लाभ देखा गया। प्रतिभागियों में भी टेस्टोस्टेरोन में 14.7 प्रतिशत अधिक वृद्धि हुई।

एफआईआर पर तेजस्वी हुए आगबबूला, कहा- दम है तो गिरफ्तार करे निकम्मी सरकार
छत्तीसगढ़ के 2000 आधार ऑपरेटर्स के सामने बेरोजगारी का खतरा, बंद होने की कगार पर आधार सेंटर
कोविशील्ड का निर्माण फिर से शुरू, वयस्कों से मास्क पहनने और बूस्टर डोज लगवाने की अपील
हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 को रायपुर पहुंचेगी, मुख्यमंत्री करेंगे ट्रॉफी का अनावरण
दुर्ग पुलिस के 4 एएसआई बने एसआई, एसएसपी विजय अग्रवाल ने लगाया प्रमोशन बैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सूर्या की इस फिल्म पर लगा कहानी चोरी का आरोप, केस दर्ज
Next Article राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, इन आवेदनों पर लिया निर्णय

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?