ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एफआईआर पर तेजस्वी हुए आगबबूला, कहा- दम है तो गिरफ्तार करे निकम्मी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

एफआईआर पर तेजस्वी हुए आगबबूला, कहा- दम है तो गिरफ्तार करे निकम्मी सरकार

By @dmin
Published: December 6, 2020
Share
एग्जिट पोल्स नतीजों में हुए तब्दील तो तेजस्वी रचेंगे इतिहास, बनेंगे किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री
एग्जिट पोल्स नतीजों में हुए तब्दील तो तेजस्वी रचेंगे इतिहास, बनेंगे किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एनडीए सरकार को निकम्मी और डरपोक करार देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के पक्ष में धरना देने को लेकर उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

तेजस्वी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि दम है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए वरना वे खुद गिरफ्तारी देंगे। राजद नेता ने कहा किसानों के लिए वह फांसी पर चढऩे को भी तैयार हैं। बता दें कि यादव ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पटना के गांधी मैदान में संसद द्वारा पारित नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर धरना दिया था। 

डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है। दम है तो गिरफ़्तार करो,अगर नहीं करोगे तो इंतज़ार बाद स्वयं गिरफ़्तारी दूँगा।किसानों के लिए FIR क्या अगर फाँसी भी देना है तो दे दिजीए। https://t.co/3B30VF3asY

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 6, 2020

प्रशासन की तरफ से अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर एफआईआर दर्ज की है। दम है तो गिरफ्तार करो, अगर नहीं करोगे तो इंतजार बाद स्वयं गिरफ्तारी दूंगा। किसानों के लिए एफआईआर क्या अगर फांसी भी देना है तो दे दीजिए।
शनिवार को धरना देने के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करने वाले किसान के भले के बारे में नहीं सोच सकता है, वह कभी भी इंसान और इंसानियत में यकीन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान समस्त मानव जाति का पालनहार है। जो किसान का नहीं, वह देश का हितैषी नहीं है।
इस धरने को लेकर पटना पुलिस ने तेजस्वी और उनके 18 समर्थकों और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति धरना देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी और महामारी कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Video : फिर एक दंबग की निकली हवा, रायफल से हवा में फायर कर सोशल मीडिया में डाली पोस्ट, पुलिस ने कराई परेड
एमआईसी का बड़ा फैसला… भिलाई में स्मार्ट सड़कों का होगा निर्माण, करोड़ों की लागत से होंगे इस मैदान में विकास कार्य
Good News: क्या आप डायलिसिस के मरीज हैं तो आधार कार्ड लाए और सेशन में हो जाए शामिल, अब तक हो चुके हैं 8 हजार से ज्यादा के इलाज
बीरगांव में नंदलाल देवांगन बने महापौर,भाजपा के पतिराम साहू को 10 वोट से हराया, कांग्रेस के कृपाराम बने सभापति
गोल्डन गर्ल बनीं नजर आईं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, सिजलिंग अंदाज में दिए कई कातिलाना पोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CBSE 10th: Tenth result was better than last year कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी…. फाइजर ने मांगी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1583 नए संक्रमितों की पुष्टि…. 21 मरीजों की मौत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?