ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुक्त के प्रस्तुत बजट पर चर्चाओं और सुझावों के साथ महापौर परिषद ने की सर्वसम्मिति से अनुशंसा, सामान्य सभा में शीघ्र किया जायेगा प्रस्तुत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आयुक्त के प्रस्तुत बजट पर चर्चाओं और सुझावों के साथ महापौर परिषद ने की सर्वसम्मिति से अनुशंसा, सामान्य सभा में शीघ्र किया जायेगा प्रस्तुत

By @dmin
Published: March 17, 2022
Share
SHARE

भिलाई। आयुक्त प्रकाश सर्वे के द्वारा प्रस्तुत बजट पर महापौर परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मिति से अनुशंसा कर सामान्य सभा को भेजने का फैसला लिया है। बजट में शहर विकास के लिए जरूरी एवं आवश्यक कार्य के साथ-साथ सभी बातों का ध्यान रखा गया है। आज बजट को लेकर महापौर परिषद की बैठक प्रात: 11 बजे प्रारंभ हुई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम के लिए तैयार किये गये बजट को महापौर को प्रस्तुत किया। महापौर नीरज पाल ने बजट की चर्चा प्रारंभ कराई तथा महापौर परिषद के सदस्यों ने बजट को लेकर समीक्षा की और शहर विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव के साथ सामान्य सभा को भेजने के लिए अनुशंसा की।

महापौर परिषद के समस्त सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को लेकर अपने विचारो से अवगत कराया और अपने महत्वपूर्ण सुझाव के साथ बजट को सर्वसम्मिति से सामान्य सभा को भेजने की अनुशंसा की। अनुशंसित बजट को आगामी दिनों में सामान्य सभा में पेश किया जायेगा। आज की एम.आई.सी. की बैठक महापौर की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, नेहा साहू, केशव चौबे, लक्ष्मी पति राजू, सीजू एनथोनी, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, साकेत चंद्राकर, चंद्रशेखर गवई, लाल चंद वर्मा, मीरा बंजारे तथा लेखा एवं वित्त विभाग के प्रभारी मन्नान गफ्फार खान मौजूद रहे। निगम से लेखा अधिकारी जितेन्द्र ठाकुर, उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे, सचिव जीवन वर्मा, शरद दुबे, राजस्व अधिकारी, एम.आर. रत्नेश इत्यादि मौजूद रहे।

होली पर्व के दिन दो समय मिलेगा पानी महापौर ने दिए निर्देश महापौर नीरज पाल ने होली के पर्व को देखते हुए होली दिवस के दिन दो समय यानी कि सुबह और शाम दोनों समय पानी देने के लिए जल विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा को निर्देश दिए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने होली पर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने तथा पानी की महत्ता के अनुरूप पानी का सदुपयोग करने की अपील भी की है।

भारत में कोरोना: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 93337 नए मामले
वनवासियों के आस्था का केन्द्र ”देवगुडिय़ों” का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण
राख के ढेर में तब्दील सूर्या नगर, पहुंची फॉरेंसिक टीम, मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा
Breaking News : जशपुर में दिन दहाड़े ट्रक ड्राइवर से लूट, भाड़े की रकम 13 लाख रुपए ले भागे बदमाश
लखपति दीदी पहल : विश्रामपुरी की बिहान से कोंडागांव के विश्रामपुरी की इश्वरी बनी लखपति दीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कश्मीरी मुस्लिम ऐक्टिविस्ट जावेद बेग ने पंडितों से माफी मांगी, बोले-मैं गवाह हूं, गुनाह हुए हैं कश्मीरी मुस्लिम ऐक्टिविस्ट जावेद बेग ने पंडितों से माफी मांगी, बोले-मैं गवाह हूं, गुनाह हुए हैं
Next Article भूकंप से हाहाकार: 20 लाख घरों में बिजली गुल, चलती ट्रेन पटरी से उतरी, सुनामी की चेतावनी जारी भूकंप से हाहाकार: 20 लाख घरों में बिजली गुल, चलती ट्रेन पटरी से उतरी, सुनामी की चेतावनी जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?